• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में अभी नहीं थमेगी बारिश, पढ़ें मौसम का पूर्वानुमान

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, एक डिप्रेशन उत्तर-पश्चिमी यूपी के ऊपर बना हुआ है। ये उत्तराखंड की तरफ आगे बढ़ रहा है। एक निम्न दबाव दक्षिणी बांग...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 14 Sep 2024 11:55:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Sep 2024 11:55:00 AM (IST)
Weather Update: मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में अभी नहीं थमेगी बारिश, पढ़ें मौसम का पूर्वानुमान
14 सितंबर 2024 को मौसम का पूर्वानुमान।

HighLights

  1. दिल्ली समेत कई राज्यों में जमकर हो रही बारिश।
  2. राजस्थान, हिमाचल और यूपी में बारिश के आसार।
  3. महाराष्ट्र समेत दक्षिण राज्यों में मानसून कमजोर रहेगा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Weather Update: देश के कई प्रदेशों में बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को पूरा दिन बारिश हुई, जिसके असर लोगों पर हुआ। कई जगह जलभराव की खबरें सामने आईं। वहीं, ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में शनिवार को बारिश का दौर थम सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है।

इन राज्यो में बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटे को दौरान यूपी, एमपी, राजस्थान, कोंकण, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश संभव है। मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में मध्यम वर्षा संभव है।


दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में नदियां उफान पर

एमपी में आसन, क्वारी, सिंध और चंबल नदियां उफान पर हैं। कई जगह पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। मौसम विभाग ने भोपाल समेत प्रदेशभर में शनिवार को हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया।

हिमाचल प्रदेश में 31 रोड़ बंद

हिमाचल में भारी बारिश के कराण 31 सड़कों पर ट्रैफिक रोका गया है। आईएमडी ने शिमला और सिरमौर में बाढ़ के खतरे का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कांगड़ा में 10 सड़क, मंडी में 7, सिरमौर में 5, शिमला में 4, कुल्लू में 3, किन्नौर और बिलासपुर में 1-1 सड़क मार्ग बंद है।

#WATCH | Chamoli, Uttarakhand: The blocked Badrinath National Highway near Kameda has been opened for traffic: Chamoli Police

Yesterday, the Badrinath NH was blocked at Kameda, Nandprayag and Chhinka due to landside.

(Video Source: Chamoli Police) pic.twitter.com/4gmYCPebuM

— ANI (@ANI) September 14, 2024

चारधाम यात्रा रोकी गई

उत्तराखंड में 24 घंटे से जारी बारिश से गंगा, कोसी और काली नदी उफान पर हैं। भूस्खलन के कारण 200 सड़कें बंद हैं। चारधाम यात्रा रोक दी गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

naidunia_image

मानसून की वापसी देरी से और बरसेंगे मेघ

मानसून की 18 सितंबर के बाद से पश्चिमी राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू हो जाती है। इस बार 16 दिन और एक्टिव रहने के आसार है। यानि सितंबर महीने के आखिरी तक देश में बारिश होती रहेगी। स्काईमेट के अनुसार, अक्टूबर में भी बारिश हो सकती है। इस बार मानसून में 8% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके बावजूद 185 जिलों में सूखे की स्थिति है।

68 जिलों में सामान्य से 60 फीसदी वर्षा हुई हैं। इनमें 19 राजस्थान में हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में यूपी (30 जिले), बिहार (25), झारखंड (15), जम्मू-कश्मीर (13), अरुणाचल प्रदेश (10), असम (10), पश्चिम बंगाल (8), हरियाणा (7) और हिमाचल प्रदेश (6) हैं।