• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: बारिश के साथ ठंड की दस्तक, पढ़ें मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: मानसून की वापसी के बीच मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु में तेज बारिश का अलर...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 15 Oct 2024 07:48:04 AM (IST)Updated Date: Tue, 15 Oct 2024 07:51:14 AM (IST)
Weather Update: बारिश के साथ ठंड की दस्तक, पढ़ें मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
15 अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में मानसून की वापसी होगी।
  2. मध्यप्रदेश में 20 अक्टूबर से ठंड का असर बढ़ने लगेगा।
  3. आंध्रप्रदेश में 17 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Weather Update: देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की वापसी हो गई है। हालांकि बारिश का दौर थमा नहीं है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिणी भारत के राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की और बढ़ने की संभावना है। वहीं, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा, 'इसके बाद डिप्रेशन में तब्दील होने और अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखने की संभावना है।'

naidunia_image

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट

एमपी में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। भोपाल समेत कई जिलों में सुबह कोहरा छाने लगा है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य में 20 अक्टूबर से ठंड का असर बढ़ेगा। अक्टूबर के आखिर सप्ताह में दिवाली के आसपास तापमान में गिरावट आने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में दो नए सिस्टम एक्टिव हो गए हैं, जिसके कारण बीते दिनों हल्की बारिश देखने को मिली। आईएमडी ने इंदौर, धार, देवास, अलीराजपुर में बारिश की संभावना जताई है।

naidunia_image

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

अगले दो दिन में मानसून की वापसी हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में ड्राई हवा का असर दिखेगा और रात्रि का का तापमान गिरेगा। उत्तर-पूर्वी हवाओं ने प्रदेश के बड़े हिस्से को कवर किया हुआ है।

Rainfall Warning : 16th October to 18th October 2024

वर्षा की चेतावनी : 16th अक्टूबर से 18th अक्टूबर 2024#rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #kerala #Tamilnadu #Gujarat #AndhraPradesh #maharastra #MadhyaPradesh #lakshadweep #karnataka @moesgoi @ndmaindia… pic.twitter.com/ALgEnANTJo

— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 14, 2024

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण आज (मंगलवार) चार जिलों के स्कूल-कॉलेज को बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में भारी बरसात का अलर्ट है।

आईएमडी ने आंध्रप्रदेश में 17 अक्टूबर तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। राज्य के कोस्टल क्षेत्र, रायलसीमा और यनम में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया। चित्तूर, कुरनूल, कडप्पा और अनंतपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को कोस्टल कर्नाटक, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।