• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रक्षाबंधन पर मौसम का ग्रहण! दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से जलभराव, इन राज्यों में IMD ने किया अलर्ट जारी

Weather Update: रक्षाबंधन के मौके पर देश के कई हिस्सों में मौसम ने रफ्तार थाम दी है। दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है, जिससे ...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 09 Aug 2025 10:28:36 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 Aug 2025 10:35:16 AM (IST)
रक्षाबंधन पर मौसम का ग्रहण! दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से जलभराव, इन राज्यों में IMD ने किया अलर्ट जारी
Weather Update: रक्षाबंधन पर दिल्ली-NCR में जलभराव।

HighLights

  1. आज दिल्ली में मूसलाधार बारिश से जलभराव।
  2. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से 357 सड़कें बंद।
  3. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार में बाढ़ के हालात।

नई दिल्ली डेस्क। रक्षाबंधन के मौके पर देश के कई हिस्सों में मौसम ने रफ्तार थाम दी है। दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है, जिससे यातायात बाधित हुआ और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में मानसून की मार से 357 सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि बिहार में नदियों के उफान से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

दिल्ली-NCR में बारिश और जलभराव

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया था, और सुबह से ही तेज बारिश ने कई इलाकों को जलमग्न कर दिया। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम हो गया। दिल्ली और नोएडा के कई हिस्सों में यातायात धीमा पड़ गया।

आज का न्यूनतम तापमान 27°C और अधिकतम 36°C रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद में भी बरसे बादल

आईएमडी के अनुसार, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी शाम के समय बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होगी।

13 और 14 अगस्त को भी NCR में बारिश की उम्मीद है, जिससे तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आ सकती है।

देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों, अंडमान-निकोबार, उत्तराखंड, कर्नाटक, तेलंगाना और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।


झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और गोवा में भी हल्की बारिश हो सकती है।

हिमाचल में मानसून का कहर

  • हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से 357 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, 599 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं और 177 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं।
  • राज्य में अब तक मानसून से जुड़ी घटनाओं में 208 मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें 112 मौतें भूस्खलन, अचानक बाढ़ और मकान गिरने से हुई हैं, जबकि 96 सड़क हादसों में हुई हैं।

बिहार में नदियों का उफान, बाढ़ से बिगड़े हालात

बिहार में गंगा और बूढ़ी गंडक का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके डूब गए हैं। पटना जिले के अथमलगोला, मोकामा, बाढ़, दानापुर और पटना सदर की 14 पंचायतों के करीब 89,250 लोग प्रभावित हुए हैं। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे सैकड़ों घरों में पानी घुस चुका है। जिला प्रशासन द्वारा 8,500 से अधिक लोगों को सामुदायिक रसोई घरों में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।