• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

Weather Update: फरवरी में फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और कड़ाके की ठंड का अलर्ट

Weather Update: फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सक्रिय हो रहे ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 06 Feb 2026 07:33:35 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Feb 2026 07:33:35 AM (IST)
Weather Update: फरवरी में फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और कड़ाके की ठंड का अलर्ट
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में ठंड और बारिश की संभावना है। फाइल फोटो

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में मौसम बदलेगा
  2. दिल्ली- NCR में 9-10 फरवरी को बारिश संभव
  3. किसानों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह

डिजिटल डेस्क: भारतीय मौसम विभाग (IMD Rain Alert)के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने जा रहा है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम (Weather Update) में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। ठंडी हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 9 फरवरी की रात और 10 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि इसका प्रभाव सीमित रहेगा, लेकिन मौसम में अचानक बदलाव महसूस किया जा सकता है। अगले तीन दिनों तक राजधानी में तेज ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है।


naidunia_image

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्षा के बाद उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड का असर बढ़ सकता है। विशेषकर रात और अलसुबह के समय सर्दी अधिक महसूस होगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की धुंध छाने की भी संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

बृहस्पतिवार को रहा साफ मौसम

बृहस्पतिवार को जिले में कोहरे का कोई असर नहीं देखा गया। सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। दिनभर मौसम सामान्य रहा, जिससे यातायात भी सुचारु बना रहा। हालांकि सर्द हवाओं के कारण शाम होते-होते ठिठुरन बढ़ गई।

⚠️ IMD Weather Warning ⚠️

Under the influence of two Western Disturbances, isolated to scattered rainfall/snowfall is likely over the Western Himalayan region on 5th–6th Feb and again during 9th–11th Feb.

Stay alert and plan accordingly. ❄️🌧️#IMDWeatherWarning… pic.twitter.com/E5skgMoDLB

— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 5, 2026

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा। अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

किसानों और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

संभावित मौसम परिवर्तन को देखते हुए किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हल्की वर्षा से रबी फसलों को आंशिक लाभ मिलने की उम्मीद है, जबकि बढ़ती ठंड के कारण बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।