• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: ठिठुरन के बीच नए साल का स्वागत, घने कोहरे के साए में उत्तर भारत के कई राज्य, ट्रेनें प्रभावित

Cold weather in North India लखनऊ और वाराणसी में रविवार को दिन में कुछ समय धूप निकली, लेकिन सुबह-शाम गलन वाली ठंड बरकरार रही।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 01 Jan 2024 07:46:20 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jan 2024 09:04:47 AM (IST)
Weather Update: ठिठुरन के बीच नए साल का स्वागत, घने कोहरे के साए में उत्तर भारत के कई राज्य, ट्रेनें प्रभावित
घने कोहरे के कारण कई रेल यातायात प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। वहीं हवाई यातायात पर भी इसका असर हुआ है।

HighLights

  1. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को नए वर्ष का स्वागत कंपकपाती ठंड से साथ हो रहा है।
  2. उप्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन के कारण जहां कई लोग घरों में कैद रहे।
  3. हरिद्वार में तेज ठंड के बीच में भी कुछ लोगों ने गंगा स्नान कर नए साल का स्वागत किया।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे के बीच नए साल ने दस्तक दी है। शीतलहर चलने के बावजूद नए साल के स्वागत में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को नए वर्ष का स्वागत कंपकपाती ठंड से साथ हो रहा है। उप्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन के कारण जहां कई लोग घरों में कैद रहे, वहीं हरिद्वार में तेज ठंड के बीच में भी कुछ लोगों ने गंगा स्नान कर नए साल का स्वागत किया। घने कोहरे के कारण कई रेल यातायात प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। वहीं हवाई यातायात पर भी इसका असर हुआ है।

#WATCH हरिद्वार: साल 2024 के पहले दिन श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पावन डुबकी लगाई। pic.twitter.com/rqdzN4VC1T

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2024

मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से 3 दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य भारत और पूर्व भारत के कुछ राज्यों में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में स्थिति पहले से भी ज्यादा बिगड़ सकती है। पंजाब, हरियाणा में 4 जनवरी के बाद ही कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है।


उत्तर प्रदेश और बिहार में गलन वाली ठंड

लखनऊ और वाराणसी में रविवार को दिन में कुछ समय धूप निकली, लेकिन सुबह-शाम गलन वाली ठंड बरकरार रही। पश्चिमी उप्र के जिले कोहरे के साए में छुपे रहे। बिहार के मौसम की बात की जाए तो अगले 3 से 4 दिनों में यहां कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में रविवार को सर्वाधिक ठंड मोतिहारी में रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी दिल्ली में भी रविवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद हालात कठिन है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 1 जनवरी से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अगले कुछ दिन मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है। कश्मीर में भी साल के पहला सप्ताह में शुष्क मौसम रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम में आंशिक बदलाव हो सकता है।