• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: 1 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें IMD का मौसम पूर्वानुमान

लू की चपेट में आने के वजह से केरल के पलक्कड़ जिले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है, वहीं केरल के ही कन्नूर जिले में एक युवक की मौत हुई है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 30 Apr 2024 07:35:39 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Apr 2024 09:57:07 AM (IST)
Weather Update: 1 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें IMD का मौसम पूर्वानुमान
IMD के मुताबिक, 30 अप्रैल से 1 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बन सकती है।

HighLights

  1. मौसम विभाग ने 30 अप्रैल से 01 मई के दौरान ओडिशा, बिहार के कई स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई है।
  2. 30 अप्रैल से 02 मई के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके बाद तीव्रता में कमी आएगी
  3. 2 और 3 मई को रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 1 मई को पूर्वी भारत में और अगले 5 दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार के बाद स्थिति में सुधार हो सकता है। IMD ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में तूफान के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने 30 अप्रैल से 01 मई के दौरान ओडिशा, बिहार के कई स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई है।30 अप्रैल से 02 मई के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके बाद तीव्रता में कमी आएगी इसके अलावा 2 और 3 मई को रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। IMD के मुताबिक, 30 अप्रैल से 1 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बन सकती है। लू की चपेट में आने के वजह से केरल के पलक्कड़ जिले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है, वहीं केरल के ही कन्नूर जिले में एक युवक की मौत हुई है।


naidunia_image

इन राज्यों में हो सकती है अच्छी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 अप्रैल से 02 मई तक सिक्किम में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं 30 अप्रैल से 1 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 30 अप्रैल से 1 मई को असम और मेघालय में बारिश हो सकती है।

हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी

मौसम विभाग ने कहा है कि बीते दो दिनों से हिमाचल प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। आज 30 अप्रैल को भी हिमाचल में बारिश या हल्की बर्फबारी हो सकती है। कुछ जिलों में मौसम खराब हो सकता है। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का दौर जारी है और इस कारण से घाटी में स्कूल बंद रहेंगे।