• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: राजस्थान सहित इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें आज कैसा है मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 6 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 07:54:13 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Apr 2024 08:29:33 AM (IST)
Weather Update: राजस्थान सहित इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें आज कैसा है मौसम का हाल
मध्यप्रदेश और गुजरात में कुछ जिलों में लू के थपेड़े महसूस किए जा सकते हैं।

HighLights

  1. आज 06 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है।
  2. कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है।
  3. IMD के मुताबिक, इस दौरान उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। देश के कुछ इलाकों में जहां भीषण गर्मी और लू चल रही है, वहीं उत्तर भारत के कुछ राज्यों में अभी भी मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 06 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। IMD के मुताबिक, इस दौरान उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।

राजधानी दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 6 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि तापमान में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव दर्ज नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मौसम की बात की जाए तो आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।


#WATCH राजस्थान: अजमेर शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। pic.twitter.com/ibRp9tgTOf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2024

naidunia_image

हिमाचल व असम में होगी बर्फबारी

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी पूर्वी असम और हिमाचल प्रदेश में 6 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश और गुजरात में कुछ जिलों में लू के थपेड़े महसूस किए जा सकते हैं। कर्नाटक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और विदर्भ में भी भारी गर्मी महसूस हो सकती है।