• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में इतने दिनों तक होगी भारी बारिश

महाराष्ट्र में गर्मी की वजह से लोगों का बुराहाल हो रखा है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही सूरज की तपिश से राहत मिल जाएगी। दरअसल, मौसम विभाग ने बता...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 05:28:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Jun 2024 08:22:35 PM (IST)
Weather Update Today: मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में इतने दिनों तक होगी भारी बारिश
मौसम विभाग का अलर्ट।

एएनआई, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में गर्मी की वजह से लोगों का बुराहाल हो रखा है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही सूरज की तपिश से राहत मिल जाएगी। दरअसल, मौसम विभाग ने बताया कि 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी कर्नाटक और राजस्थान के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होगी। उत्तर-पश्चिम भारत में दो दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर रहेगा।

जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि अगले 48 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि होगी। पूर्वी राजस्थान के इलाकों में आंधी और धूल भरी आंधी दर्ज की जाएगी।


अगले 4-5 दिनों में नहीं चलेगी लू

#WATCH | Rajasthan: Jaipur IMD Director Radheshyam Sharma says, "In the next 48 hours, some areas of Jodhpur, Bikaner, Ajmer, Jaipur and Bharatpur of Western Rajasthan will receive light rainfall and hailstorm...Thunderstorms and duststorms will be recorded in areas of Eastern… pic.twitter.com/0xDgPx7f8q

— ANI (@ANI) June 7, 2024

राधेश्याम शर्मा ने कहा कि 9 जून को उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान की आशंका है। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जाएगा। अगले 4-5 दिनों में लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

इन प्रदेशों में चलेगी गंभीर लू

naidunia_image

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गर्म हवाओं से लेकर लू चलने की आशंका है। जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है।