Weather Update Today: आज इन राज्यों में बारिश की संभावना, ओले भी गिरेंगे, जानें IMD का अपडेट
Weather Update 24 March उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 32 दर्ज हो सकता है। ...और पढ़ें
By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 24 Mar 2023 08:02:07 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Mar 2023 08:02:07 AM (IST)
.webp)
Weather Update Today। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का उलटफेर देखने को मिल सकता है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में आज तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 मार्च दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं मध्य भारत और पूर्वी भारत में 25 मार्च से बारिश का दौर जारी हो सकता है, जो 27 मार्च तक जारी रहेगा।
जानें राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम
राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। नई दिल्ली के आसपास गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। 25 और 26 मार्च को बादल छाए रह सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान नहीं
इधर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 32 दर्ज हो सकता है। लखनऊ में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। 25 मार्च को लखनऊ में बारिश हो सकती है। वहीं गाजियाबाद तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है और ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है।
IMD ने इन राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में भी आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। IMD के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।