• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: होली से पहले मौसम ने बदला रंग, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट

Weather Update पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के भी पूरे आसार हैं।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 08:32:19 AM (IST)Updated Date: Tue, 19 Mar 2024 09:37:55 AM (IST)
Weather Update: होली से पहले मौसम ने बदला रंग, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट
आज यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

HighLights

  1. मौसम में सुबह और शाम को दौरान हल्की ठंडक बनी हुई है।
  2. आगामी दो दिनों में दिल्ली- NCR का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, वहीं न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।
  3. मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का आसमान साफ रहेगा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। होली से पहले ही उत्तर भारत में गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। दिल्ली-NCR में लगातार तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम में सुबह और शाम को दौरान हल्की ठंडक बनी हुई है, जो आने वाले कुछ दिनों में धीरे-धीरे पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। आगामी दो दिनों में दिल्ली- NCR का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, वहीं न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का आसमान साफ रहेगा। आज यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के भी पूरे आसार हैं।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों में पूर्वी मध्य और आसपास के प्रायद्वीपीय भारत में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, 19 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 27 मार्च तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, यमन और बिहार में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।


naidunia_image

बिहार में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बिहार में भी होली से पहले बारिश होने की संभावना जताई है। 19 से 23 मार्च तक बिहार में तेज हवाएं चल सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना सहित दक्षिणी भागों के एक या दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।