• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Updates: राजस्थान में हीट स्ट्रोक का शिकार बने 9 लोग, केरल में प्री-मानसून बारिश से 4 की मौत

गुजरात और पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी लू के थपेड़ों के कारण लोगों का हाल बेहाल है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 24 May 2024 08:37:47 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 May 2024 11:10:08 AM (IST)
Weather Updates: राजस्थान में हीट स्ट्रोक का शिकार बने 9 लोग, केरल में प्री-मानसून बारिश से 4 की मौत

HighLights

  1. मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में प्रचंड गर्मी पड़ रही है।
  2. बाड़मेर जिले में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
  3. पश्चिमी राजस्थान के की हिस्सों में लू की गंभीर स्थिति बनी हुई है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। देश में मौसमी गतिविधियां तेजी से बदल रही है। उत्तर भारत में जहां आसमान से आग बरस रही है, वहीं दक्षिण भारत में प्री मानसून एक्टिव होने के कारण तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है। राजस्थान में गर्मी का ये आलम है कि हीट स्ट्रोक के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है, वहीं केरल में भारी बारिश के कारण 4 लोगों की जान चली गई है।

राजस्थान के बाड़मेर से सबसे अधिक तापमान

समाचार एजेंसी एएनआई ने मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी है कि राजस्थान में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। राज्य के बाड़मेर जिले में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के की हिस्सों में लू की गंभीर स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा गुजरात और पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी लू के थपेड़ों के कारण लोगों का हाल बेहाल है।


राजस्थान के बाड़मेर में आज अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में गंभीर लू की स्थिति बनी रही। गुजरात के कुछ हिस्सों और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही। pic.twitter.com/5GtE2AgJVv

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2024

सड़कों पर पानी का छिड़काव, टेंट लगाए

राजस्थान में गर्मी से बचाव के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं कई इलाकों में सड़कों पर टेंट भी लगाए गए हैं। राजस्थान के अलग-अलग शहरों में हीट स्ट्रोक के कारण 9 लोगों की मौत हुई है। हालांकि अभी तक यह आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि सभी 9 लोगों की मौत हीट स्ट्रोक के कारण ही हुई है। बीते 24 घंटे में गर्मी के कारण अलवर में 2, जालोर में 3 और बालोतरा में 3 सहित कुल 9 लोगों की मौत हुई है।

केरल में प्री-मानसून एक्टिव, भारी बारिश से 4 की मौत

इधर दक्षिण भारत के मौसम की बात की जाए तो मानसून के दस्तक देने से पहले यहां प्री मानसून एक्टिविटी शुरू गई है और तेज हवाओं से साथ भारी बारिश हो रही है। उत्तर भारत की तुलना में दक्षिण भारत का मौसम काफी ज्यादा कूल हो गया है। केरल में भारी बारिश हो रही है और इस कारण भारी तबाही के बीच 4 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने भी केरल के 9 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Well-marked Low Pressure Area over westcentral & adjoining south Bay of Bengal moved northeastwards during past 12 hours and lay over the same area at 1730 IST of 23 May. Very likely to concentrate into a Depression over central parts of Bay of Bengal by morning of 24th May. pic.twitter.com/6xnz7g1F2U

— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 23, 2024