• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Updates: इन राज्यों में तेज आंधी के साथ हो सकती है बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट

Weather Updates 21 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 09:14:28 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 Mar 2024 02:11:04 PM (IST)
Weather Updates: इन राज्यों में तेज आंधी के साथ हो सकती है बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 20 मार्च तक शुष्क मौसम रह सकता है।

HighLights

  1. उत्तर पूर्व भारत में 21 मार्च तक असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश हो सकती है।
  2. 20 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
  3. 20 और 21 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मौसम विभाग ने आज 16 मार्च को पूर्वी और मध्य भारत में तेज आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में कुछ दक्षिण भारतीय राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। IMD के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम कार्यालय के अनुसार, 16-20 मार्च के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 16-20 मार्च के दौरान झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 17 और 18 मार्च को विदर्भ में और 18-19 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 से 20 मार्च के दौरान तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।


naidunia_image

पूर्वोत्तर राज्यों में भी हो सकती है बारिश

उत्तर पूर्व भारत में 21 मार्च तक असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 20 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 20 और 21 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 20 मार्च तक शुष्क मौसम रह सकता है। वहीं 21 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी हो सकती है।