West Bengal Odisha Bypoll Results 2021 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल और ओडिशा में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती का काम जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की तीनों सीटों पर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं ओडिशा की एक मात्र सीट, पुरी क्षेत्र की पिपली सीट पर भाजपा आगे चल रही है। यह सीट BJD का गढ़ मानी जाती है। पश्चिम बंगाल की भबानीपुर, जंगीपुर और समसेरगंज विधानसभा सीटों पर तो ओडिशा की पिपिली विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती का काम सुबह 8 बजे शुरू हो चुका है। चारों सीटों पर 30 सितंबर को उपचुनाव हुआ था। पूरे देश की नजर बंगाल की भबानीपुर सीट पर है जहां ममता बनर्जी की किस्मत का फैसला होगा। ममता बनर्जी यहां जीतीं तो ही मुख्यमंत्री पद पर कायम रह सकेंगी। इस बार उनका मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल से है। यहां पढ़िए ताजा अपडेट
पिपली उपचुनाव अपडेट: इस उपचुनाव में सत्तारूढ़ बीजद के रुद्रप्रताप महारथी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आश्रित पटनायक और कांग्रेस उम्मीदवार बिस्वोकेशन हरिचंदन महापात्र सहित 10 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। अक्टूबर 2020 में बीजू जनता दल (बीजद) विधायक प्रदीप महारथी की मृत्यु के बाद लगभग एक साल तक सीट खाली रहने के बाद यहां उपचुनाव 30 सितंबर को हुआ था।
भबानीपुर विधानसभा उपचुनाव का ताजा अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
यहां भी क्लिक करें: ममता बनर्जी की किस्मत का फैसला आज, CM बने रहने के लिए जीत जरूरी
खबर अपडेट हो रही है...