• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'थप्पड़ व लातों से पेट पर मारा'...स्वाति मालीवाल ने बताई सच्चाई, विभव कुमार पर FIR दर्ज

स्वाति मालीवाल ने कहा कि मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूं।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 16 May 2024 08:39:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 May 2024 10:41:31 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
'थप्पड़ व लातों से पेट पर मारा'...स्वाति मालीवाल ने बताई सच्चाई, विभव कुमार पर FIR दर्ज
स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का मामला।

HighLights

  1. स्वाति मालीवाल ने पुलिस को दर्ज कराया बयान।
  2. वैभव कुमार ने पेट पर मारे थप्पड़ व लात।
  3. पुलिस ने दर्ज की वैभव कुमार के खिलाफ एफआईआर।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल 13 मई की सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। स्वाति मालीवाल ने बताया कि विभव कुमार ने थप्पड़ व लातों से पेट पर मारा था। मेरे शरीर में कई जगह चोट लगी थी।

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को बताया कि मुझे बुरी तरह पीटा गया था। मुझ पर थप्पड़ से, लातों से पेट पर हमला किया गया। मेरे शरीर पर कई जगह चोटों के निशाह है। मैं कुछ समय के लिए अचेत हो गई थी।


वैभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत वैभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (अपमान करने के इरादे से शब्द संकेत या कृत्य), 323 (हमला) ) और आईपीसी की अन्य धाराएं लगाई गई हैं।

स्वाति मालीवाल ने 3 दिन बाद बयां किया दर्द

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम के पीए वैभव कुमार ने कथित रूप से मारपीट की थी। तीन दिन बाद स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ जो हुआ वो बहुत ही बुरा था। मैंने पुलिस को अपना बयान दर्ज करा दिया है।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूं।

भाजपा इस घटना पर न करें राजनीति- स्वाति मालीवाल

मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूँ। जिन लोगों ने Character Assassination करने की कोशिश की, ये बोला…

— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 16, 2024

उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने कैरेक्टर एसेसिनेट करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे। देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल जरूरी नहीं है, देश के मुद्दे जरूरी हैं। BJP वालों से खास गुजारिश है कि इस घटना पर राजनीति न करें।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।