अगर कराने जा रहे गाड़ी का इंश्योरेंस, तो जानिये क्या होता है फर्स्ट पार्टी और थर्ड पार्टी बीमा
आपने अक्सर फर्स्ट पार्टी और थर्ड पार्टी बीमा के बारे में सुना है। हालांकि इसके बारे में कई लोगों का नहीं पता होता।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 30 Jan 2021 05:57:59 PM (IST)
Updated Date: Sat, 30 Jan 2021 05:59:09 PM (IST)

हमें हर साल अपने वाहनों का इंश्योरेंस करना पड़ता है, जो जरूरी भी है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन ने कई नियमों में बदलाव भी किए हैं। जिसके बाद से बिना बीमा गाड़ी नहीं चलाई जा सकती है। नए नियमों में बिना बीमा के गाड़ी चलाने पर दो हजार रुपए का जुर्माना या तीन महीने की जेल या दोनों हो सकता हैं। लेकिन शायद आपको नहीं पता होगा कि गाड़ियों की इंश्योरेंस पॉलिसी भी कई तरह की होती है। आपने अक्सर फर्स्ट पार्टी और थर्ड पार्टी बीमा के बारे में सुना है। हालांकि इसके बारे में कई लोगों का नहीं पता होता। आज हम आपको इन दोनों पॉलिसीज के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि जब भी आप अपने वाहन का बीमा कराने जाए आपको कोई भी नुकसान नहीं होगा।
क्या है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस?
थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में किसी हादसे का क्लेम सामने वाले को मिलता है। मान लीजिए आपकी कार का किसी बाइक से एक्सिडेंट हो गया। तो दुर्घटना में हुए नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस कंपनी सामने वाले को देगी। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का सबसे बड़ा नुकसान है कि इसमें आपका वाहन अगर चोरी हो जाए तो क्लेम नहीं मिलता है।
क्या है फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस?
फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस जीरो डेप्थ के साथ होता है। जिसमें सारी चीजें कवर होती है। जैसे गाड़ी को हुए नुकसान, इंजरी तक सारी चीजें बीमा में कंपनी आपको देगी। यहा तक की वाहन चोरी होने या डैमेज होने पर कंपनी क्लेम देती है। इसमें साल में दो बार क्लेम करने की सुविधा होती है।