
मल्टीमीडिया डेस्क। अल्कोहल के कारण शराब में नशा होता है। अल्कोहल एक रंगहीन तरल है जो अनाज, फल या कुछ सब्जियों में खमीर उठाकर तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया में जो रसायन पैदा होता है उसे एथनॉल कहते हैं।
शराब बनाने के लिए विशुद्ध अल्कोहल में अन्य तत्व मिलाकर उसे पतला किया जाता है। जब कोई आदमी शराब पीता है तो अल्कोहल उसके पेट और आंतों से होते हुए खून में पहुंचता है। यह खून तेजी से शरीर के सभी हिस्सों से होता हुआ मस्तिष्क में पहुंचता है।
यह भी पढ़ें : तंम्बाकू, भांग से लेकर हेरोइन तक हर राज्य में अलग नशे की लत
जब मस्तिष्क की कोशिकाओं में यह अल्कोहल युक्त खून पहुंचता है तो न्यूरो ट्रांस्मीटर या स्नायु संदेश भेजना बंद कर देती हैं। आसान भाषा में कहें तो शरीर के विभिन्न हिस्सों को संदेश भेजने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती हैं, जिससे शराब का सेवन करने वाले की जबान लड़खड़ाती है, व्यक्ित ठीक से चल नहीं पाते और चक्कर आने लगता है।
मौत का सौदागर है नशा
संकलन : अनिल पांडेय