एजेंसी, कोलकाता (Nabanna Kolkata Protest LIVE Updates)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। छात्र संगठनों ने लेडी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में इंसाफ की मांग करते हुए ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की गई है।
छात्रों के साथ ही प्रदर्शन में शामिल डॉक्टरों और आम नागरिकों को रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। लाठियां भांजी गईं। वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले, पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने के बाद भी बड़ी संख्या में छात्र हाथों में तिरंगा झंडा और पोस्टर लेकर सचिवालय की तरफ आगे बढ़ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हावड़ा ब्रिज से पहले रोक दिया। यहां टकराव की स्थिति बनी।
प्रदर्शनकारी बेरिकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़े, तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। हावड़ा के एक तरफ भारी संख्या में पुलिस है, तो दूसरी ओर सैकड़ों की संख्या में छात्र।
विरोध प्रदर्शन को भाजपा का समर्थन हासिल है। यह विरोध प्रदर्शन हावड़ा स्थित नबन्ना भवन राज्य सचिवालय के सामने हुआ। यही कारण है कि इसे नबन्ना प्रोटेस्ट नाम दिया गया। प्रदर्शनकारियों में डॉक्टरों के संगठन भी शामिल रहे।
#WATCH | West Bengal: 'Nabanna Abhiyan' march begins; protestors gather at Santragachi in Howrah over RG Kar Medical College and Hospital rape-murder case. pic.twitter.com/4y7aeAjPYd
— ANI (@ANI) August 27, 2024
#WATCH | West Bengal: Security personnel lathi charge and chase away protestors from Howrah Bridge.
A 'Nabanna Abhiyan' march has been called today over RG Kar Medical College and Hospital rape-murder case. pic.twitter.com/Slqsy4oLxa
— ANI (@ANI) August 27, 2024