लखनऊ। रमजान के दौरान पड़ोसी, सहकर्मी या किसी सर्विस प्रवाइडर का वाई-फाई बिना उसकी इजाजत के इस्तेमाल करने वाले सावधान हो जाएं। सऊदी अरब से जारी फतवे के मुताबिक, बिना इजाजत किसी के वाई-फाई इस्तेमाल करना गैर-इस्लामिक है।
सऊदी अरब से जारी इस फतवे से धर्मगुरू भी इत्तेफाक रखते हैं। उनका कहना है कि यह एक तरह से चोरी हुई। इसकी इजाजत मजहब में नहीं है।
मैं मीडिया का मजा खत्म करने की क्रूरता नहीं कर सकता : राजन
सऊदी अरब से यह फतवा काउंसिल ऑफ सीनियर स्कॉलर्स के सदस्य अली अल हाकमी ने जारी किया है। वह सऊदी के राजा को धार्मिक मामलों में सलाह भी देते हैं। फतवे में कहा गया है कि बिना किसी का इजाजत के उसके वाई-फाई इस्तेमाल करना गुनाह है।
दुबई के इस्लामिक अफेयर्स एंड चैरिटेबल एक्िटविटीज डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर भी इस बारे में सवाल किया गया था। वाई-फाई के बिना इजाजत उपयोग करने के इस सवाल के जवाब में साइट ने इसे गैर इस्लामिक करार दिया।
स्टार्टअप की दुनिया में ये हैं भारत के बड़े नाम, ऐसे मिली सफलता