Winning Candidate of Patna: बिहार पंचायत चुनाव परिणाम 2021, जानिए पटना, बक्सर में कौन जीता
Winning Candidate of Patna: बिहार में पंचायत चुनाव के इस चरण में 37 जिलों के 57 प्रखंडों के 848 पंचायतों में गिनती हो रही है।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 13 Nov 2021 11:04:20 AM (IST)
Updated Date: Sat, 13 Nov 2021 11:04:20 AM (IST)
Winning Candidate of Patna: बिहार पंचायत चुनाव के लिए छठे चरण की मतगणना शनिवार को हो रही है। परिणाम आना शुरू हो गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, पटना के पुनपुन की बेहरावां पंचायत से निवर्तमान मुखिया जयप्रकाश पासवान 241वोट से चुनाव हार गए हैं। वहीं रवि कुमार जीते हैं। पटना के मसौढ़ी प्रखंड की चरमा पंचायत से गुड्डी देवी निर्वाचित घोषित हुईं हैं। इसी तरह, बक्सर की कमरपुर पंचायत से भी कलावती देवी ने मुखिया का चुनाव जीत लिया है। वहीं, जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड के देवरा पंचायत से टुनटुन यादव मुखिया का चुनाव जीत गए हैं। कैमूर जिला के अकोल्ही पंचायत से विशाल गुप्ता ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है। विशाल गुप्ता ने मंटू ठाकुर को हराया है।
बता दें, बिहार में पंचायत चुनाव के इस चरण में 37 जिलों के 57 प्रखंडों के 848 पंचायतों में जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं पंच के पदों के 26 हजार के अधिक पदों के लिए पंचायत चुनाव के छठे चरण की मतगणना हो रही है।