भारत में यहां महिलाओं को स्तन ढकने के लिए देना पड़ता था टैक्स
भारत के केरल में 19 वीं सदी में महिलाओं पर एक बहुत ही अजीबोगरीब टैक्स लगाया गया था।
By
Edited By:
Publish Date: Thu, 09 Jun 2016 05:09:19 PM (IST)
Updated Date: Thu, 09 Jun 2016 05:11:00 PM (IST)
प्रतीकात्मक तस्वीरनई दिल्ली। भारत के केरल में 19 वीं सदी में महिलाओं पर एक बहुत ही अजीबोगरीब टैक्स लगाया गया था। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर जाने पर उन्हें अपने स्तनों को ढकने के लिए टैक्स देना पड़ता था।
उस समय निचली जाति की महिलाओं को ऊपरी जाति के लोग काफी परेशान किया करते थे। उन्होंने महिलाओं के लिए ऐसे कई नियम बनाए थे, जो उनकी आजादी के खिलाफ थे। ऐसा ही नियम था महिलाओं के स्तन ढकने पर उनसे टैक्स लिया जाना। महिलाओं को टैक्स उनके स्तन के आकार के हिसाब से देना पड़ता था। जिस महिला का स्तन जितना बड़ा होता था, उससे उतना ही अधिक टैक्स भी वसूला जाता था।
यह भी पढ़ें : सांता से 90 साल पहले क्रिसमस पर बच्चे ने मांगी थीं ये चीजें
बताते हैं कि त्रावणकोर के राजा ने इस अजीबोगरीब टैक्स को लागू कराया था। शुरुआत में कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया लेकिन बाद में सभी निचली जाति की महिलाओं को टैक्स के दायरे में आना पड़ा था।
यह भी पढ़ें : सप्ताह में इतनी बार सेक्स करने से कपल रहेंगे खुश
राजा इस नियम का उल्लंघन करने वाली महिलाओं को सजा भी देता था। जो भी महिला इस नियम को नजरांदाज करती थी, उसके स्तनों को काट दिया जाता था। हालांकि, कुछ सालों बाद नांगेली नामक महिला द्वारा इस नियम का विरोध किए जाने के बाद इसे बंद कर दिया गया था।