
मेवात। गुरुग्राम से सटे हरियाणा के मेवात जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अवसाद का इलाज करा रही 22 साल की महिला के साथ अस्पताल के वार्ड बॉय और सिक्युरिटी गार्ड ने दुष्कर्म किया। मामला मेवात के एसएचकेएम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का है।
बताया जा रहा है कि महिला को एक खाली कमरे में ले जाया गया, ताकि वह मदद के लिए चीख नहीं सके। इस मामले में मुख्य संदिग्ध के रूप में वार्ड बॉय और सिक्युरिटी गार्ड पर संदेह जताया जा रहा है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
10 साल के बच्चे के पुनर्जन्म का दावा, कहानी सुनकर हैरान हैं सब
पुलिस ने बताया कि महिला अस्पताल की पांचवी मंजिल के वार्ड नंबर 17 में थी। वार्ड बॉय ने रात करीब 11.30 बजे महिला को बुलाया। महिला वार्ड से बाहर निकली और लॉन्ज की ओर जाने लगी, जहां उसके रिश्तेदार ठहरे थे। तभी गार्ड ने उसे पकड़ा और खाली कमरे में खींच ले गया।
कमरे के पास तैनात गार्ड भी उसके पीछे कमरे में घुस गया और दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि दोनों ने करीब दो घंटे तक महिला के साथ ज्यादती की। अस्पताल से पुलिस के पास रात में एक बजे के बाद फोन गया। महिला का देवर जब उसे देखने के लिए वार्ड की ओर गया, तो उसने महिला का स्टोल वहां पड़ा देखा।
मंत्री-माफिया से पंगा लेने वाली इस IPS के इस्तीफे पर मचा हंगामा
इसके बाद उसने शोर मचाया, तब वार्ड बॉय और गार्ड कमरे से बाहर भाग गए। पुलिस ने बताया कि वॉर्ड बॉय हॉस्पिटल में कॉन्ट्रेक्ट में रखा गया प्राइवेट स्टाफ है। पुलिस वार्ड बॉय और गार्ड को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए गए हैं।