• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला से शादी करने तैयार है गैंगस्टर अबू सलेम

अबू सलेम ने कहा कि वह उस महिला से शादी करने को तैयार है, जिसने अदालत में याचिका दायर कर शादी करने की मांग की।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 30 Jun 2015 01:10:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2015 01:12:58 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
महिला से शादी करने तैयार है गैंगस्टर अबू सलेम

मुंबई। 1993 मुंबई सीरियल विस्फोट मामले में जेल में बंद गैंगस्टर अबू सलेम ने कहा कि वह उस महिला से शादी करने को तैयार है, जिसने अदालत में याचिका दायर कर शादी करने की मांग की थी। डॉन ने सोमवार को अदलात में लिखित रूप से इस शादी के लिए रजामंदी दी।

हालांकि, अभी सरकारी पक्ष का जवाब आना बाकी है। उसके बाद टाडा अदालत मामले की सुनवाई करेगी। डॉन ने कहा कि वह विनम्रता पूर्वक आग्रह कर रहा है कि महिला की याचिका को संज्ञान में लिया जाए और हमें अनुमति दी जाए कि हम रजिस्‍ट्रार के सामने स्‍पेशल मैरिज एक्‍ट के तहत शादी कर सकें।


यह भी पढ़ें : केजरीवाल का दो महीने का बिजली का बिल 91 हजार रुपए

गौरतलब है कि मुंबई की एक युवती ने टाडा अदालत में अर्जी दी थी कि उसे सलेम से शादी करने की अनुमति दी जाए क्योंकि मुंबई के एक अख़बार ने पिछले साल उसकी और सलेम की एक तस्वीर छाप कर दावा किया था कि दोनों की शादी हो गई है। जबकि पुलिस की जांच में बात झूठी निकली थी।

यह भी पढ़ें : रोबोटिक सूट पहनकर चलने लगा, व्‍हील चेयर पर बैठा साइमन

युवती की वकील फरहाना शाह ने अदालत में दी गई अर्जी में बताया कि उस रिपोर्ट और पुलिस जांच के कारण महिला की बदनामी हुई है। अब उससे कोई शादी नहीं करेगा इसलिए उसे मजबूरन सलेम से ही शादी करनी होगी। अबू सलेम को 2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था। उस पर 1993 मुंबई सीरियल धमकों के साथ आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।