• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Asteroid Day 2021 : पृथ्‍वी पर 113 साल पहले यहां गिरा था विशालकाय Asteroid, आज ऐसी दिखती है यह जगह

World Asteroid Day 2021 : यह जगह सौ से अधिक साल से बंजर पड़ी है। आज भी यहां एक भी पेड़ नहीं उग पाया है। इसे इतिहास की सबसे बड़ी एस्‍टेरॉयड टकराने की घ...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 29 Jun 2021 04:01:32 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Jun 2021 07:22:18 AM (IST)
World Asteroid Day 2021 : पृथ्‍वी पर 113 साल पहले यहां गिरा था विशालकाय Asteroid, आज ऐसी दिखती है यह जगह

World Asteroid Day 2021 : यह जबर्दस्‍त घटना एक विशाल एस्‍टेरॉयड (उल्‍का पिंड) की पृथ्‍वी से टकराने की थी। इस टक्‍कर में जमीन में 8 किमी गहरा गड्ढा हो गया। यह जगह सौ से अधिक साल से बंजर पड़ी है। आज भी यहां एक भी पेड़ नहीं उग पाया है। इसे इतिहास की सबसे बड़ी एस्‍टेरॉयड टकराने की घटना माना जाता है। यह घटना 30 जून, 1908 को रूस के तुंगुस्‍का में हुई थी जो खगोलीय एवं अंतरिक्ष की दुनिया में तुंगुस्‍का इवेंट के नाम से ख्‍यात है। इतना ही नहीं, विश्‍व में इस दिन को वर्ल्‍ड एस्‍टेरॉयड डे के नाम से मनाया जाने लगा। वह कयामत की सुबह थी। लोगों ने धरती पर ही सूर्य के समान बेहद तेज, चमकीली रोशनी देखी। दस मिनट बाद जोरदार धमाके की आवाज आई। यह एक भीषण विस्‍फोट था। चश्‍मदीदों के अनुसार यह इतना जोरदार था कि जमीन किसी भूकंप के समान थर्रा उठी। सैकड़ों किलोमीटर दूर तक लोगों के घरों की खिड़कियां टूट गईं। ढाई हजार किलोमीटर के दायरे में 8 करोड़ पेड़ जड़ से उखड़ गए। ऐसा लगा मानो आसमान टूट पड़ा हो।

30 जून 1908 को (रूस में जूनिलन कैलेंडर के अनुसार 17 जून 1908) स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 07:17 बजे रूसी वासियों ने आकाश में चारों ओर घूमते हुए एक चमकीला प्रकाश देखा। कुछ देर बाद पाया कि एक बड़ा सा आग का गोला धरती की तरफ बढ़ रहा है। विस्फोट के करीब प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ध्वनि का स्रोत पूर्व से उत्तर की ओर चला गया। इसकी आवाज़ें एक झटके भरी लहर जैसी थी जिसने लोगों को हिला कर रख दिया। इस कंपन का जर्मनी, डेनमार्क, क्रोएशिया, यूनाइटेड किंगडम में भी पता चला।


रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 5 पाइंट मापी गई जो प्रभावशाली भूकंप के समान होती है। इस विस्‍फोट के अगले कुछ दिनों में, एशिया और यूरोप में रात के समय आसमान असमान्‍य हो गया था। लंबे समय तक धूल के गुबार ना छंट सके और पर्यावरण पूरी तरह प्रभावित रहा। यह एक ऐसी घटना थी जिसे 112 साल बाद भी सबसे प्रभावशाली प्राकृतिक व खगोलीय घटना माना जाता है।

यह है वह जगह जहां आसमान से कयामत बरसी थी

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

आज यह जगह ऐसी दिखती है, देखें वीडियो

2013 में यहां आकाश से गुजरा था Asteroid, तेज रोशनी के साथ हुआ था धमाका, देखें Photo-Video

वर्ष 2013 में भी एक एस्‍टेरॉयड Russia में शाम के वक्‍त आसमान में साफ तौर पर देखा गया था। जब यह गुज़र गया तो पीछे धुंए का कई किलोमीटर लंबा, घना और सफेद, चमकदार बादल नज़र आया। यह हैरान करने के साथ ही घबरा देने वाली घटना थी। यह घटना रूस Russia के Chelyabinsk में 15 फरवरी, 2013 को घटी थी। तब रास्‍ते में गाड़ी चला रहे लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में इस घटना को शूट भी किया था। पूरे इलाके में अलग-अलग जगहों से लोगों ने इस दृश्‍य को शूट किया और इंटरनेट पर वायरल कर दिया था।

यहां देखें उस हैरतअंगेज घटना का वीडियो

यहां देखें भय व रोमांच से भरपूर वो तस्‍वीरें

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image