World Hindi Day 2023: हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य हिंदी को इंटरनेशनल स्तर पर नई पहचान दिलाना है। वहीं इसका प्रचार प्रसार करना है। साल 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने का ऐलान किया था। हालांकि 10 जनवरी 1975 को नागपुर में पहली बार हिंदी दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें यूके, मॉरीशस, त्रिनिदाद और अमेरिका समेत कई देश शामिल हुए थे। हिंदी दिवस के मौके पर हम आपके लिए कुछ विशेज कोट्स और मैसेजेस लेकर आए हैं। जिसे भेजकर आप अपने दोस्तों और परिचितों को हिंदी दिवस की बधाई दे सकते हैं।
- हिंदी दिवस पर हमने ठाना है। लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
- हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं, हमारी पहचान है। आइए हिंदी बोलें, सीखें और सिखाएं।
- सारे देश की आशा है, हिंदी अपनी भाषा है। जात-पात के बंधन को तोड़ें, हिंदी सारे देश को जोड़ें। हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
- हिंदी से हिंदुस्तान है, तभी हिंदी हमारी शान है।
- कबीर का गायन है हिंदी, सरल शब्दों में कहा जाए तो जीवन की परिभाषा है हिंदी। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
- विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है। इनमें हमरो सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है।
- हर भारतीय की शक्ति है हिंदी, एक सहज अभिव्यक्ति है हिंदी। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
- हिंदी एक मात्र ऐसी भाषा है जो 'अ' अनपढ़ से शुरू होती है और 'ज्ञ' ज्ञानी बनकर समाप्त होती है।
- अपने वतन की सबसे प्यारी भाषा, हिंदी जगत की सबसे न्यारी भाषा।
- हिंदी का सम्मान करें, आओ हम मृदु भाषा का गुणगान करें। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
- हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है। हिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है।
- हिंदी है भारत की आशा, हिंदी है भारत की भाषा। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।