
हैदराबाद। किसी को गले लगाना प्यार और स्नेह का प्रतीक है लेकिन क्या आपको पता है कि गले लगाकर भी आप वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं। हैदराबाद के एक शख्स ने यह काम कर दिखाया है। हैदराबाद के रहने वाले कृष्ण कुमार ने केवल 60 सेकंड यानी 1 मिनट में 79 लोगों को गले लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। उनका नाम अब गिनीज वर्ल्ड बुक में शामिल हो गया है।
इस वीडियो में आप देखेंगे कि कृष्ण कुमार को एक लाइन में खड़े लोग फटाफट आकर गले लगाते हुए आगे बढ़ जाते हैं। एक मिनट में सबसे ज्यादा लोगों को गले लगाकर उन्होंने यह खिताब पाया है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे काफी शेयर कर रहे हैं।