• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Flood Video: दिल्ली में घुसा यमुना का पानी, रविवार तक स्कूल-कॉलेज बंद, दफ्तरों में WFH

Weather Updates: आशंका है कि आज दिल्ली में यमुना का पानी 208.75 मीटर के स्तर पर पहुंच सकता है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 13 Jul 2023 08:29:54 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Jul 2023 01:46:15 PM (IST)
Delhi Flood Video: दिल्ली में घुसा यमुना का पानी, रविवार तक स्कूल-कॉलेज बंद, दफ्तरों में WFH
उत्तराखंड के साथ ही हिमाचल प्रदेश में हालात गंभीर बने हुए हैं।

Monsoon 2023: आधे भारत में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने हुए हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी तबाही हुई है। वहीं दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। यह पानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास और दिल्ली सचिवालय तक पहुंच गया है। यहां पढ़िए देश के मौसम का हाल

Weather Updates: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

#WATCH | A Police van stuck in flood-water near Kashmere Gate area in Delhi. pic.twitter.com/fqtDCNFcTQ

— ANI (@ANI) July 13, 2023

अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमने डीडीएमए की बैठक की। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय रविवार तक बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यालयों को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालयों में घर से काम होगा। निजी कार्यालयों के लिए भी वर्क फ्रॉम होम के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है।'


यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सराय काले खां इलाके में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला है। इस बीच, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर बताता, यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वजीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal arrives at Wazirabad Water Treatment Plant. The Plant has currently been shut down due to the rise in water level of River Yamuna. pic.twitter.com/Ysf1LBUs3J

— ANI (@ANI) July 13, 2023

#WATCH | Delhi | Low-lying areas around Purana Qila flooded as river Yamuna overflowed and flooded a few residential areas in the city. pic.twitter.com/ilRrFDQsfU

— ANI (@ANI) July 13, 2023

#WATCH | Delhi | Massive traffic snarl seen in Sarai Kale Khan area today, due to traffic diversion following waterlogging in different parts of the city. pic.twitter.com/VQdNw4noDQ

— ANI (@ANI) July 13, 2023

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली में यमुना गुरुवार सुबह 7 बजे 208.04 मीटर तक पहुंच गई, जो खतरे के स्तर से तीन मीटर ऊपर है। यह 45 साल का रिकॉर्ड है। इससे दिल्ली के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

आशंका जताई जा रही है कि आज दिल्ली में यमुना का पानी 208.75 मीटर के स्तर पर पहुंच सकता है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगों से खतरनाक इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। लोग बाढ़ का पानी देखने और सेल्फी लेने न जाएं।

पंजाब वीडियो: फिरोजपुर जिले में बाढ़ से प्रभावित 30 से अधिक गांवों में जिला प्रशासन सेना और बीएसएफ की मदद से बचाव अभियान चला रहा है।

#WATCH | Punjab | District administration carries out rescue operations with the help of the Army and BSF in more than 30 villages hit by floods in the Ferozepur district (12.07) pic.twitter.com/MrsjkFHBer

— ANI (@ANI) July 13, 2023

उत्तराखंड फोटो: चमोली में भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।

naidunia_image