• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तुलसीदास ने अकबर राजा नहीं माना, उनके राजा तो श्रीराम थेः योगी

सीएम योगी ने तुलसीदास का जिक्र करते हुए कहा कि तुलसी दास ने अकबर नहीं भगवान राम को राजा माना था।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 26 Mar 2017 02:27:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Mar 2017 03:53:06 PM (IST)
तुलसीदास ने अकबर राजा नहीं माना, उनके राजा तो श्रीराम थेः योगी

गोरखपुर। गोरखपुर दौरे पर गए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजय स्मृति सभागार में बाबा गंभीरनाथ शताब्दी पुण्यतिथि के समापन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तुलसीदास का जिक्र करते हुए कहा कि तुलसी दास ने अकबर नहीं भगवान राम को राजा माना था।

उन्होंने कहा किगंभीरनाथ जी की पांचवी पीढ़ी में मैं हूं। गंभीरनाथ बहुत बड़े सिद्ध संत थे। बहुत सारे लोगों ने विश्वविजेता बनने का सपना देखा था। सिकंदर भी उसमें से एक था। जब वह यहां आया तो किसी ने बताया कि यहां एक योगी बैठा है जो चमत्कार करता है। तब सिकंदर के अपने सेनापति के माध्यम से मिलने के लिए योगी को संदेश दिया। तब योगी ने कहा कि हम किसी विश्वविजेता को नहीं जानते हैं। मैं सिर्फ विश्व विधाता को जानता हूं। यही बात तुलसीदास ने भी कही थी। तुलसीदास के पास अकबर ने संदेश भेजवाया कि आपको दिल्ली के बादशाह बुला रहे हैं, तब तुलसीदास ने कहा था कि यहां तो एक ही राजा है, वह हैं श्रीराम।


उन्होंने उपस्थित लोगों से पूछा क्या कहा था तुलसीदास ने? लोगों ने कहा जय श्रीराम। योगी ने कहा कि तुलसीदास ने अकबर को कभी राजा नहीं माना था किस को राजा माना था? लोगों ने कहा जय श्रीराम। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग जब बाबा गंभीर नाथ के बारे में पढ़ते हैं, सुनते हैं तब लगता है कि यदि मनुष्य अपने सूक्ष्म जगत के बारे में जानने की कोशिश करे तो सब कुछ जान सकता है। यह बात बाबा गंभीर नाथ में थी। अनेक ऐसे उद्धरण आते हैं बाबा गंभीर नाथ के बारे में।