
एजेंसी, हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में सत्संग में भगदड़ मचने से 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार शाम को हुई है। सत्संग में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु जुटे थे।
सत्संग के दौरान मची भगदड़ में कई लोग अपने परिवार वालों को खो चुके हैं। इन लोगों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया। आप इन हेल्पलाइन नंबर के लिए जरिए अपनों का हाल जान सकते हैं।
हाथरस के जिलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि पीड़ितों को ट्रक और अन्य वाहनों की मदद से सिकंदराराऊ ट्रामा सेंटर लेकर आए, जिसमें मृत व बेहोशी के हालत पीड़ित थे। शवों को देखने के लिए स्वास्थ्य केंद्र बाहर भीड़ जमा हो गई। जिला प्रशासन ने घटना के बाद आम लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाईन 05722227041 तथा 05722227042 जारी किए हैं।
ममता बनर्जी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि अभी पता चला कि यूपी के हाथरस में भगदड़ की एक दुखद घटना में कम से कम 27 श्रद्धालुओं (23 महिलाओं और 3 बच्चों सहित) की मौत हो गई है। मेरी संवेदना उनके परिवार के सदस्यों के प्रति है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना।
उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की असामयिक मृत्यु एवं घायल होने का दुखद समाचार मिला है। मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।