• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदिरा दांगी को साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार

साहित्य अकादमी ने इस बार 23 भाषाओं में वार्षिक युवा पुरस्कारों की घोषणा की है।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 24 Jun 2015 11:22:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2015 11:29:16 PM (IST)
इंदिरा दांगी को साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार

नई दिल्ली। साहित्य अकादमी ने इस बार 23 भाषाओं में वार्षिक युवा पुरस्कारों की घोषणा की है। 13 कविता संग्रह, तीन उपन्यास, छह कहानी संग्रह और एक साहित्यिक समालोचना के लिए पुरस्कार घोषित किया गया है। हिंदी में इस पुरस्कार के लिए भोपाल की लेखिका इंदिरा दांगी को चयनित किया गया है।

उन्हें उपन्यास 'हवेली सनातनपुर' के लिए 50 हजार रुपये नकद और ताम्रपत्र प्रदान किया जाएगा। मध्यकालीन साहित्य के क्षेत्र में योगदान करने पर वर्ष 2013 (दक्षिणी क्षेत्र) के लिए डॉ. के. मीनाक्षी सुंदरम व वर्ष 2014 (पूर्वी क्षेत्र) के लिए आचार्य मुनिश्र्वर झा को चुना गया है।


कुमाउनी भाषा (अकादमी की मान्यता प्राप्त नहीं है) की समृद्धि में बहुमूल्य योगदान के लिए चारु चंद्र पांडेय एवं मथुरादत्त मठपाल को संयुक्त रूप से भाषा सम्मान प्रदान करने की घोषणा की गई है। प्रत्येक भाषा सम्मान के अंतर्गत एक लाख रुपये नकद, ताम्रफलक तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है।

संयुक्त विजेता की स्थिति में पुरस्कार राशि को समान रूप से दोनों विजेताओं द्वारा साझा किया जाएगा। सम्मान विशेष समारोह में साहित्य अकादमी के अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया जाएगा।