स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी कूल एंड काम पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर से अपने फैंस को चौंका रहे हैं। धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ फॉक सॉग 'गुलाबी शरारा' पर डांस किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में धोनी पहाड़ियों में स्थानीय लोगों के साथ खुशी-खुशी थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। यह धोनी के फैंस के लिए बिल्कुल अलग एक नया अवतार है, जिसको किसी ने पहले कभी नहीं देखा है। डांस करते हुए धोनी की मासूमियत और मस्ती को देख उनके फैंस भी हैरान हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। यह क्रिकेट आइकन की नई और हल्की-फुल्की साइड को दिखाता है।
Thala Dhoni's pahadi swag along with family & friends 😍🫶🏻#MSDhoni pic.twitter.com/CvaKa9wuoZ
— Chakri Dhoni (@ChakriDhonii) December 2, 2024
धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम का हिस्सा बने रहे। हाल ही में सीएसके ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए 4 करोड़ रुपये में बरकरार रखा है। इस बीच धोनी का यह मस्त डांस वीडियो उनके फैंस के लिए गिफ्ट की तरह है।
धोनी ने 350 वनडे मैचों की 297 पारियों में 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए। उनका उच्चतम स्कोर 183* रन रहा, जो उनके शानदार वनडे करियर का एक प्रमुख आंकड़ा है।
टेस्ट क्रिकेट में धोनी ने 90 मैचों की 144 पारियों में 4876 रन बनाए हैं। उनका औसत 38.09 रहा है और उन्होंने 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाए। 2013 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन का उनका सर्वोच्च स्कोर अब तक याद किया जाता है।
धोनी ने 98 टी20 मैचों की 85 पारियों में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 56 रन था, और वह टी20 क्रिकेट में भी अपनी नाबाद पारियों के लिए जाने जाते हैं।