• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागपत में 20 मुस्लिमों ने स्वीकारा हिंदू धर्म, पुलिस से नाराज है परिवार का मुखिया

हिदू युवा वाहिनी (भारत) की देखरेख में मंगलवार को धर्मगुरु इस परिवार के 20 लोगों को हवन कराकर विधिवत हिदू धर्म स्वीकार कराएंगे।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 01 Oct 2018 11:36:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Oct 2018 11:43:44 PM (IST)
बागपत में 20 मुस्लिमों ने स्वीकारा हिंदू धर्म, पुलिस से नाराज है परिवार का मुखिया

बागपत। पुलिस के रवैये से क्षुब्ध एक मुस्लिम परिवार ने हिदू धर्म स्वीकार कर लिया। हिदू युवा वाहिनी (भारत) की देखरेख में मंगलवार को धर्मगुरु इस परिवार के 20 लोगों को हवन कराकर विधिवत हिदू धर्म स्वीकार कराएंगे।

धर्म परिवर्तन करने वालों ने एसडीएम को शपथ पत्र सौंप दिए हैं। उप्र स्थित बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के बदरखा निवासी अख्तर पिछले छह-सात माह से निवाड़ा गांव के खुब्बीपुरा मोहल्ला में रह रहे हैं।

उनका कहना है कि कई माह पहले उनके बेटे गुलहसन की हत्या कर दी गई थी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी पर लटका दिया गया था। बार-बार गुहार के बावजूद पुलिस ने भी इसे विवेचना में आत्महत्या मान लिया।

बागपत कोतवाली पुलिस से उन्हें न्याय नहीं मिला। सोमवार को अख्तर परिवार के साथ तहसील पहुंचे और एसडीएम को शपथ पत्र दिया।

इसमें उन्होंने कहा है कि उनके परिवार के सभी स्वेच्छा से हिदू धर्म स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने अपने नाम भी बदल लिए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने गले में भगवा पटके भी डाल रखे थे और जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे थे।


युवा हिदू वाहिनी (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष शोकेंद्र खोखर और जिलाध्यक्ष योगेंद्र तोमर, उपाध्यक्ष प्रभात, धीरज, आदित्य चौहान व रोहित ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे बदरखा गांव में हवन और हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसमें विधि-विधान के साथ ये लोग हिदू धर्म स्वीकार करेंगे।

स्वेच्छा से किया धर्म परिवर्तन : एएसपी एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुलहसन उर्फ गुलजार की मौत की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट नहीं हुई है। इसलिए विधि विशेषज्ञों की राय लेने के लिए लखनऊ भेजी गई है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजन पुलिस कार्रवाई से खफा नहीं हैं। उन लोगों ने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया है।

बड़ौत तहसील में कुछ लोगों ने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन के शपथ पत्र दिए हैं। हत्या के एक मामले की विवेचना से पीड़ित लोग संतुष्ट नहीं थे। एसपी से वार्ता कर प्रकरण दिखवाया जा रहा है।

ऋषिरेंद्र कुमार, डीएम बागपत

इन लोगों ने स्वीकारा हिदू धर्म

शोकेंद्र खोखर ने एसडीएम को दिए अपने पत्र में कहा है कि अख्तर अली, नफीसा, जाकिर, दिलशाद, नौशाद, इरशाद, सानिया, अरमान, सुहान, अनस, साहिस्ता, सना, सारिका, जोया, बुन्शो, शाहबरा, नाहिद, रुकैया, मोहिनी और छोटी मुस्लिम धर्म छोड़कर हिदू धर्म स्वीकार कर रहे हैं। बदरखा गांव से भी इन लोगों को पलायन करने को मजबूर किया गया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।