• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • National
LIVE BLOG

Arunachal, Sikkim Election Result 2024 LIVE: अरुणाचल प्रदेश में चली भाजपा की आंधी, 60 में से 46 विधानसभा सीटों पर जीत की दर्ज

Arunachal Pradesh Sikkim Vidhan Sabha Election Result 2024 LIVE Vote Counting Updates
Posted BY Arvind Dubey
Updated: Sun, 02 Jun 2024 04:33:36 PM (IST)
Published: Sun, 02 Jun 2024 05:43:58 AM (IST)
  • Join करें
Arunachal, Sikkim Election Result 2024 LIVE: अरुणाचल प्रदेश में चली भाजपा की आंधी, 60 में से 46 विधानसभा सीटों पर जीत की दर्ज
Sikkim, Arunachal Pradesh Assembly Election Result 2024 LIVE: अरुणाचल प्रदेश की 60 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों के नतीजे

HIGHLIGHTS

  • Arunachal Pradesh, Sikkim Election Result 2024 LIVE: दोनों राज्यों में 19 अप्रैल को हुआ था विधानसभा चुनाव का मतदान
  • Sikkim, Arunachal Vidhan Sabha Result LIVE: अरुणाचल और सिक्किम में 2 जून को ही खत्म हो रहा मौजूदा सरकारों का कार्यकाल
  • Arunachal Pradesh, Sikkim Result Vote Counting LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 मतगणना से पहले देश में सत्ता का सेमीफाइनल

एजेंसी, नई दिल्ली (Sikkim, Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2024 LIVE)। लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले रविवार को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती हो रही है। दोनों राज्यों में सत्ताधारी पक्ष ही सरकार बनाता नजर आ रहा है। अरुणाचल प्रदेश जहां भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है, वहीं सिक्किम में सिक्किम क्रांति मोर्चा के सामने कोई नहीं टिक पाया है।

अरुणाचल की 60 विधानसभा सीटों में से 10 पर पहले ही भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल कर चुके हैं। कांग्रेस या अन्य विपक्षी प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख के बाद अपने नाम वापस लेने से यह स्थिति बनी है। वहीं कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दोनों राज्यों में कांग्रेस की हालत बहुत खराब है। पार्टी का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है। यहां पढ़िए अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव परिणाम ((Sikkim, Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2024 LIVE)) से जुड़ा हर अपडेट