
Auto Expo 2020 का आगाज हो गया है और पहले ही दिन एक से बढ़कर एक कारें पेश हुई हैं। इनमें SUV और कंसेप्ट कारों का दबदबा नजर आया वहीं कुछ ही ऐसे ब्रांड्स थे जिन्होंने भारतीय बाजार के लिए नई सेडान पेश की। इनमें Maruti के अलावा Mercedes और Skoda शामिल हैं। जिस शो का दुनिया को पूरे साल इंतजार होता है उसमें आज सुबह से ही Maruti के अलावा Mahindra, Hyundai, Tata, MG, Kia जैसी कंपनियों ने अपनी कारें पेश की हैं। सुबह से ही Auto Expo में Concept के साथ ही ई-व्हीकल्स पेश हो रहे हैं। अगर आप भी इस ऑटो शो का मजा लेना चाहते हैं तो तैयार हो जाईए क्योंकि हम आपको देंगे आज दिनभर होने वाले लॉन्चेस के साथ ही हर स्टॉल से मिलने वाली अपडेट्स की जानकारी।