• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya LIVE: 'पूरी दुनिया 22 जनवरी का इंतजार कर रही है', पढ़िए पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

PM Modi Ayodhya Visit Live Updates: अयोध्या में धर्मपथ पर एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक रोड शो निकला। सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में लोगों ने उनका स्व...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 30 Dec 2023 07:48:49 AM (IST)Updated Date: Sat, 30 Dec 2023 02:56:33 PM (IST)
Ayodhya LIVE: 'पूरी दुनिया 22 जनवरी का इंतजार कर रही है', पढ़िए पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
पीएम मोदी ने पहले रोड शो किया, फिर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया।

HighLights

  1. मर्यादा पुरुषोत्तम की धरती पर चौथी बार पीएम मोदी का आगमन
  2. राम की नगरी में सुरक्षा को पुख्ता बंदोबस्त
  3. वाल्मीकि एयरपोर्ट और रेलवे भवन का किया उद्घाटन

एजेंसी, अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या दौरे पर हैं। यह चौथा मौका है जब प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी भगवान राम की नगरी में आए हैं। यहां 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। इससे पहले पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है। यहां जानिए हर अपडेट और देखिए फोटो-वीडियो

PM Shri @narendramodi lays foundation & inuagurates various projects in Ayodhya. #नए_भारत_की_नई_अयोध्या https://t.co/mtDMjDJgl8

— BJP (@BJP4India) December 30, 2023

PM Shri @narendramodi's massive roadshow in Ayodhya. #नए_भारत_की_नई_अयोध्या https://t.co/wg57mH10r8

— BJP (@BJP4India) December 30, 2023

PM Modi Ayodhya Visit Live Updates


विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया 22 जनवरी का इंतजार कर रही है, जब राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या में जबरदस्त उत्साह स्वाभाविक है।

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब राम लला टेंट में थे। आज न केवल राम लला बल्कि 4 करोड़ गरीबों को भी पक्का घर मिला है।

प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर 15,700 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। ये योजनाएं केंद्र और राज्य सरकार मिलकर पूरी करेंगी। बटन दबाते ही शंखनाद हुआ।

भारत की मिट्टी के कण-कण और भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं और मैं भी आपकी तरह उतना ही उत्सुक हूं।

दुनिया में कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है, तो उसे अपनी विरासत को संभालना ही होगा।

हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है, हमें सही मार्ग दिखाती है। इसलिए आज का भारत, पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का संबोधन

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Railways Minister Ashwini Vaishnaw says, "Today PM Narendra Modi flagged off 6 new Vande Bharat trains and two Amrit Bharat trains. Today Ayodhya is connected to Delhi through Vande Bharat..." pic.twitter.com/C2ityyjsQI

— ANI (@ANI) December 30, 2023

पीएम मोदी ने अयोध्या में महर्षि वाल्मीकी एयरपोर्ट् का उद्घाटन किया। थोड़ी देर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

#WATCH | PM Narendra Modi inaugurates Maharishi Valmiki International Airport Ayodhya Dham, in Ayodhya, Uttar Pradesh

Phase 1 of the airport has been developed at a cost of more than Rs 1450 crore. The airport’s terminal building will have an area of 6500 sqm, equipped to serve… pic.twitter.com/zB4t0vfmjj

— ANI (@ANI) December 30, 2023

वीडियो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi inaugurates the Ayodhya Dham Junction railway station, in Ayodhya.

Uttar Pradesh Governor Anandiben Patel, CM Yogi Adityanath, Railways Minister Ashwini Vaishnaw are also present. pic.twitter.com/ls97j4eKkE

— ANI (@ANI) December 30, 2023

रोड शो के बाद में पीएम मोदी ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया।

वीडियो: धर्म पथ पर पीएम मोदी का रोड शो

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives in Ayodhya, Uttar Pradesh

PM Modi will inaugurate the Maharishi Valmiki International Airport Ayodhya Dham, redeveloped Ayodhya Dham Railway Station, and flag off new Amrit Bharat trains and Vande Bharat trains. pic.twitter.com/9WH19SrRou

— ANI (@ANI) December 30, 2023

एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने स्वागत किया।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

पीएम मोदी यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और 15,700 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात भी देंगे। पीएम मोदी का विशेष विमान एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से पीएम रोड शो के रूप में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों का हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही रेलवे स्टेशन के नए भवन का लोकार्पण करेंगे।

अयोध्या में पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। देखिए वीडियो

#WATCH | Uttar Pradesh's Ayodhya is all decked up to welcome PM Narendra Modi today.

PM Narendra Modi will today inaugurate the Maharishi Valmiki International Airport Ayodhya Dham, redeveloped Ayodhya Dham Railway Station, and flag off new Amrit Bharat trains and Vande Bharat… pic.twitter.com/zO5ywT3Y5o

— ANI (@ANI) December 30, 2023

यह अच्छा है कि पीएम नरेंद्र मोदी यहां आ रहे हैं और वह आज रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। वह रोड शो भी करेंगे। अयोध्या में पीएम मोदी को लोग देखकर खुश होंगे। हवाई अड्डे से विदेश और देश भर के लोगों को आसानी से अयोध्या आने में मदद मिलेगी। - श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास

प्रधानमंत्री के दौरे से लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पीएम मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Security heightened near the public meeting venue of PM Modi. pic.twitter.com/Za4Lc1xSnR

— ANI (@ANI) December 30, 2023

पीएम मोदी भारतीय वायुसेना के बोइंग विमान से सुबह महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद अयोध्याधाम जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम के लिए सड़क मार्ग से जाएंगे।

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Flower decorations and preparations in full swing ahead of PM Narendra Modi's visit today.

(Visuals from Mahobara area) pic.twitter.com/ZarShyL6uZ

— ANI (@ANI) December 30, 2023

पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। स्वस्ति वाचन और पुष्प वर्षा कर पीएम मोदी का स्वागत होगा। साधु-संतों की भी इसमें भागीदारी होगी।

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Flower decorations and preparations in full swing ahead of PM Narendra Modi's visit today.

(Visuals from Dharma Path) pic.twitter.com/Vk9nKOmkhs

— ANI (@ANI) December 30, 2023

रेलवे स्टेशन पर करीब 40 मिनट के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी फिर एयरपोर्ट जाएंगे। एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

इन ट्रेनों को झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

  1. अयोध्या - आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. अयोध्या - दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस
  3. कोयंबटूर-बेंगलुरू सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस
  4. मेंगलोर-मडगांव वंदे भारत
  5. श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत
  6. अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत
  7. जालना-मुंबई सीएसएमटी वंदे भारत
  8. मालदा टाउन-बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस