• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya News: अयोध्या पहुंच मुस्लिम राम भक्त, लखनऊ से पैदल आए हैं 250 लोग

Ayodhya News: मुस्लिम राम भक्त शेर अली खान ने बताया कि सभी के लिए खुशी की बात है कि 500 साल की प्रतीक्षा के बाद राम मंदिर बना है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 08:09:19 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jan 2024 08:09:19 AM (IST)
Ayodhya News: अयोध्या पहुंच मुस्लिम राम भक्त, लखनऊ से पैदल आए हैं 250 लोग
22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।

HighLights

  1. अयोध्या में हर रोज उमड़ रही राम भक्तों की भीड़
  2. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की पहल
  3. देश में अमन चैन की करेंगे मांग

एजेंसी, अयोध्या (Ayodhya News)। अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देशभर से राम भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस बीच, मंगलवार का दिन अहम होने जा रही है। आज 250 मुस्लिम राम भक्तों का जत्था अयोध्या पहुंचेगा और राम लला के दर्शन करेगा।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेतृत्व में ये लोग लखनऊ से पैदल चलकर अयोध्या पहुंच रहे हैं। दिन में उनके राम लला के दर्शन करने का कार्यक्रम है। मुस्लिम राम भक्त शेर अली खान ने बताया कि सभी के लिए खुशी की बात है कि 500 साल की प्रतीक्षा के बाद राम मंदिर बना है। हम राम लला के दर्शन करके देश में अमन चैन की दुआ मांगेगे।


Ayodhya News Latest Updates

इस बीच, देश के विभिन्न राज्यों से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

naidunia_image

अयोध्या जाकर रामलला के चरणों में पगड़ी उतारेंगे सम्राट चौधरी

बिहार में पिछले दिनों हुई सियासी उठापठक के बीच खबर है कि बिहार के नए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अयोध्या पहुंचकर रामलला के सामने अपनी पगड़ी उतारेंगे।

दरअसल, भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने शपथ ली थी कि जब तक वे नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटा नहीं देते हैं, तब तक पगड़ी नहीं उतारेंगे। अब भाजपा ने नीतीश के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना ली है तो लोग सम्राट चौधरी से सवाल पूछ रहे हैं।