
एजेंसी, अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया है कि अभी अस्थायी मंदिर में स्थित राम लला विराजमान की मूर्ति को आज ही नए मंदिर में लाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बीच आज रात 8 बजे बाद शुभ मुहूर्त में यह कार्य किया जाएगा। बता दें, राम लला विराजमान करीब 28 सालों से टेंट और अस्थायी मंदिर में हैं।
मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रविवार को एकादशी है और शुभ मुहूर्त में राम लला को नए मंदिर में लाया जाएगा। मंदिर परिसर का भ्रमण करवाते हुए राम लला को वहां रखा जाएगा, जहां नई मूर्ति स्थापित की गई है। इसी नई मूर्ति की सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा होगी।
#WATCH | Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Chief Priest Acharya Satyendra Das says, "The idol of Ram Lalla which is presently in the makeshift temple will be placed in the new temple today at 8 pm, where the Pran Pratishtha of the new idol will be done tomorrow..." pic.twitter.com/QbyKhaXVgs
— ANI (@ANI) January 21, 2024