यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
By Elections 2024: भाजपा ने जारी की 4 राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट, हिमाचल में कांग्रेस के सभी 6 बागियों को टिकट
By Elections 2024: भाजपा ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। यहां देखिए पूरी लिस्ट
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 01:13:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 Mar 2024 02:12:20 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के साथ ही गुजरात, हिमाचल, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक विधानसभा की विभिन्न सीटों पर भी उपचुनाव होना है।एजेंसी, नई दिल्ली। भाजपा ने विभिन्न राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश में 6 सीट पर उपचुनाव होना है, जहां कांग्रेस के 6 विधायक बागी हो गए हैं। भाजपा ने इन्हीं बागियों को संबंधित सीटों पर उतारा है।
हिमाचल में 1 जून को वोटिंग, 4 जून को नतीजा
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता के बाद खाली हुई छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 1 जून को लोकसभा चुनाव के साथ होंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग के अनुसार, वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
कांग्रेस के छह विधायकों - सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, देवेंदर भुट्टो, इंदिरा दत्त लखनपाल और चैतन्य शर्मा को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद ये सीटें खाली हुई हैं।
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()