जूमे की नमाज के बाद दिल्ली, मुंबई के साथ ही यूपी और मध्यप्रदेश में प्रदर्शन हो रहे हैं।
गुजरात में गुरुवार के प्रदर्शन में 19 पुलिसवाले जख्मी हुए वहीं यूपी में 21 दिसंबर तक इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है।
गुरुवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और गुजरात में विरोध प्रदर्शन के नाम पर जमकर हिंसा हुई।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पूरे देश में फैल गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दिल्ली, मुंंबई के साथ ही यूपी और मध्यप्रदेश के कई शहरों से भारी विरोध प्रदर्शन की खबरे आ रही हैं। दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन देखा जा रहा है, लेकिन यूपी और एमपी में प्रदर्शनकारियों का पुलिस के साथ टकराव हुआ।