• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sharad Pawar को UPA अध्यक्ष बनाने की शिवसेना की मांग पर भड़की कांग्रेस, पढ़िए पूरी बयानबाजी

रविवार को एक आर्टिकल में लिखा कि यदि इसी तरह केंद्र सरकार राज्य सरकारों को गिराने में लगी रहीं, तो एक दिन देश सोवियत रूस की तरह टूट जाएगा।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 27 Dec 2020 10:57:22 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Dec 2020 11:01:11 AM (IST)
Sharad Pawar को UPA अध्यक्ष बनाने की शिवसेना की मांग पर भड़की कांग्रेस, पढ़िए पूरी बयानबाजी

शिवसेना प्रवक्ता और पार्टी मुखपत्र सामना के सम्पादक संजय राउत की लिखी बातों से विपक्ष की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। संजय राउत ने दो दिन में दो बड़ी बातें लिखीं। पहले दिन सम्पादकीय में इस बात की वकालत की कि अब सोनिया गांधी के स्थान पर शरद पवार को यूपीए का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। वहीं रविवार को एक आर्टिकल में लिखा कि यदि इसी तरह केंद्र सरकार राज्य सरकारों को गिराने में लगी रहीं, तो एक दिन देश सोवियत रूस की तरह टूट जाएगा। कांग्रेस ने जहां शरद पवार वाले बयान पर आपत्ति जताई है, वहीं भाजपा देश के टुकड़े होने वाले लेख से नाराज है। पढ़िए पूरी बयानबाजी

शिवसेना यूपीए का हिस्सा नहीं: कांग्रेस

सोनिया गांधी के स्थान पर शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष बनाने वाले संजय राउत के लेख पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि शिवसेना जब यूपीए का हिस्सा ही नहीं है, तो उसे ऐसी बयानबाजी का क्या अधिकार है। संजय राउत ने लिखा था, 'यूपीए की कमान शरद पवार को सौंपी जाना चाहिए। सोनिया गांधी के स्थान पर अब शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष बनाया जाए, ताकि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी का सामना किया जा सके। सोनिया गांधी ने अब तक यूपीए अध्यक्ष की भूमिका बखूबी निभाई, लेकिन अब बदलाव करना होगा। दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों का साथ देने के लिए आगे आना होगा।'

(खबर अपडेट हो रही है)