• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Soren Arrested: खराब मौसम के चलते विधायकों की फ्लाइट रद्द, आज रात सर्किट हाउस में रुकेंगे

Hemant Soren Arrested: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन राज्य का नेतृत्व करेंगे। झारखंड के राज्य...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 03:46:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Feb 2024 10:29:29 PM (IST)
Hemant Soren Arrested: खराब मौसम के चलते विधायकों की फ्लाइट रद्द, आज रात सर्किट हाउस में रुकेंगे
चंपई सोरेन जाएंगे राजभवन।

HighLights

  1. चंपई सोरेन ने विधायकों के साथ राज्यपाल से की मुलाकात।
  2. सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।
  3. हैदराबाद जा रहे 40 विधायकों की फ्लाइट हुई रद्द।

एएनआई, रांची। Hemant Soren News Live Jharkhand News Today: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन राज्य को विधायक दल का नेता चुना गया है। उन्होंने विधायकों के साथ राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन से मुलाकात कर सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। उधर, हॉर्स ट्रेडिंग का डर सताने की वजह से विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया जाने लगा, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट ही रद्द हो गई। अब विधायक आज रात सर्किट हाउस में ही रुकेंगे।

बुधवार (कल) को ईडी के अधिकारियों ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मामले में हेमंत सोरेन से 9 घंटे तक पूछताछ की थी। संतोषजनक जवाब न मिलने पर देर रात पूर्व सीएम को गिरफ्तार कर लिया गया। हेमंत सोरेन को पहले से ही आशंका थी कि ईडी उनको गिरफ्तार कर सकती है, इसलिए उन्होंने राजनीतिक संकट से बचने के लिए विधायकों की बैठक बुलाई थी। उसमें चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। झारखंड के राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने चंपई को राजभवन आने का समय दे दिया है। वह शाम को 5:30 बजे विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलेंगे।


Hemant Soren News Updates:

43 विधायक के साथ जा रहे हैं एयरपोर्ट

#WATCH | Ranchi: Jharkhand Congress president Rajesh Thakur says, "We are going to the airport. You know what kind of people they are, they can do anything anytime. A total of 43 MLAs are going..." pic.twitter.com/stNK8RTkXy

— ANI (@ANI) February 1, 2024

झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हम एयरपोर्ट जा रहे हैं। आप जानते हैं कि वे किस तरह के लोग हैं, वे कभी भी कुछ भी कर सकते हैं। हमारे साथ कुल 43 विधायक जा रहे हैं।

सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग

#WATCH | After meeting Jharkhand Governor CP Radhakrishnan, Leader of JMM legislative party, Champai Soren says "We have demanded that the process to start the formation of the Government should begin. He (Governor) said that the process will begin soon..." pic.twitter.com/AdED4ympMg

— ANI (@ANI) February 1, 2024

जेएमएम विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने कहा कि हमने राज्यपाल से मांग की है कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। राज्यपाल ने भी हमें आश्वासन दिया है कि प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। फिलहाल हमने रिपोर्ट सौंप दी है। हमारे समर्थन में 43 विधायक हैं। हमें उम्मीद है कि संख्या 46-47 तक पहुंच जाएगी, इसलिए कोई समस्या नहीं है। हमारा 'गठबंधन' बहुत मजबूत है।

आज रात जेल बीतेगी हेमंत सोरेन की रात

#WATCH | Former Jharkhand CM and JMM executive president Hemant Soren leaves from PMLA Court in Ranchi.

Hemant Soren has been sent to judicial custody for one day. pic.twitter.com/jMz4yAveLm

— ANI (@ANI) February 1, 2024

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन रांची के पीएमएलए कोर्ट से निकल चुके हैं। उनको एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विशेष अदालत ईडी की रिमांड पर शुक्रवार (कल) फैसला सुनाएगी।