
एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी हमलावर है। आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। वहीं, भाजपा भी केजरीवाल के इस्तीफे की मांग के साथ सड़कों पर उतरे।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री निवास का घेराव करना चाहते थे। उन्होंने रोकने के लिए वाटर केनन का इस्तेमाल किया गया।
#WATCH | Delhi: On BJP protest demanding the resignation of Delhi CM Arvind Kejriwal, BJP candidate from New Delhi Lok Sabha Constituency Bansuri Swaraj says, "Running the government from the jail is unfavourable to the people of Delhi... I want to ask Arvind Kejriwal why is his… pic.twitter.com/df1LrnWW30
— ANI (@ANI) March 26, 2024
#WATCH | Delhi: State BJP moves towards the Secretariat during their protest demanding the resignation of Delhi CM Arvind Kejriwal who is in ED custody in the Liquor Excise Policy case. pic.twitter.com/eGvy2kKfHJ
— ANI (@ANI) March 26, 2024
इस बीच, ईडी की कस्टडी से अरविंद केजरीवाल ने दूसरा आदेश जारी किया। यह आदेश स्वास्थ्य मंत्रालय को लेकर था। इससे पहले पहला आदेश दिल्ली में जल प्रदाय और ड्रेनेज की समस्या को लेकर था।
आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज पीएम आवास का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से झड़प हुई और कुछ को हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने आम आदमी पार्टी को किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।
#WATCH | Delhi: Delhi police make announcements outside the Patel Chowk Metro station for the AAP protestors. The police said that section 144 had been imposed, there is no permission for protests and that the area should be cleared within 5 minutes.
Security had been heightened… pic.twitter.com/aN7lOqaxn5
— ANI (@ANI) March 26, 2024
आप नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा, केजरीवाल से डरते हैं। यही कारण है कि उन्हें चुनाव प्रचार से रोकने के लिए ईडी के जरिए गिरफ्तार कर लिया गया है।
अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट के शुक्रवार के आदेश के बाद वह 28 मार्च तक रिमांड में हैं।
भाजपा जहां अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांग रही है, वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि केजरीवाल ही सीएम रहेंगे और जेल से सरकार चलाएंगे। दो दिन पहले केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से अपना पहला आदेश भी जारी किया था।