• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake News: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरो में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

earthquake today news live 2023 दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र का नेपाल में था। भूकंप के तेज झटक...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 04 Nov 2023 12:00:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 04 Nov 2023 12:32:24 AM (IST)
Earthquake News: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरो में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की रात को भूकंप के तेज झटके

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की रात को भूकंप के तेज झटके महसूस
  2. भूकंप का केंद्र नेपाल में था, तीव्रता 6.4 मापी गई है
  3. तेज भूकंप के झटके से लोगों में दहशत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटके से लोग दहशत में आ गए। इस दौरान अपने घरों में मौजूद और दफ्तर में काम करने वाले लोग बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 पर मापी गई। भूकंप का केंद्र का नेपाल में था। भारत में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

उत्तर भारत के कई इलाकों में हिली धरती

भारत में नेपाल से सटे इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। तेज भूकंप के झटके से लोगों में काफी दहशत थी। उत्तर भारत के अलावा बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। मध्यप्रदेश के उत्तरी जिलों ग्वालियर-मुरैना-भिंड में भी धरती हिली। बिहार की राजधानी पटना में भी लोग दहशत में आ गए थे। उत्तरप्रदेश के लखनऊ से लेकर बहराइच तक कई जिलों में धरती हिली। ये झटके काफी तेज थे हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।


भूकंप का केंद्र का नेपाल

शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 35 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र नेपाल में था। भूकंप की तीव्रता 6.4 रही। अभी तक किसी प्रकार की जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए।

खबर अपडेट हो रही है....