इलेक्शन डेस्क, इंदौर (Exit polls 2023 Live)। पांच राज्यों यानी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में मतदान हो चुका है। परिणाम 3 दिसंबर को घोषित होंगे। उससे पहले एग्जिट पोल सामने आए हैं। इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया के सर्वे के मुताबिक, मप्र में बीजेपी को 106-116, कांग्रेस को 111-112 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान है। एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 36-46, कांग्रेस को 40-50 और अन्य को 1 से 5 सीटें मिल सकती है।
एजेंसी | भाजपा | कांग्रेस | अन्य |
टाइम्स नाउ ईटीवी | 119 | 64 | 0 |
जन की बात | 111 | 74 | 0 |
टीवी 9 पोल स्टार्ट | 105 | 95 | 10 |
इंडिया टीवी सीएनएक्स | 80-90 | 90-104 | 14-18 |
पोल ऑफ पोल्स | 97 | 88 | 14 |
एजेंसी | भाजपा | कांग्रेस | अन्य |
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया | 111 | 116 | 3 |
न्यूज 24 टुडेज चाणक्य | 124 | 102 | 0 |
जन की बात | 67 | 114 | 0 |
टीवी 9 पोल स्टार्ट | 111 | 116 | 3 |
इंडिया टीवी सीएनएक्स | 116 | 111 | 2 |
रिपब्लिक मैट्रिज | 124 | 102 | 0 |
एजेंसी | भाजपा | कांग्रेस | अन्य |
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया | 36-46 | 40-50 | 1-5 |
न्यूज 24 टुडेज चाणक्य | 33 | 57 | 0 |
जन की बात | 34-45 | 42-53 | 0 |
एबीपी सी वोटर्स | 36-48 | 41-53 | 0-4 |
टीवी 9 पोल स्टार्ट | 35-45 | 40-50 | 1-5 |
इंडिया टीवी सीएनएक्स | 30-40 | 46-56 | 0 |
राजस्थान- अब तक सामने आए चार एग्जिट पोल में भाजपा सरकार बनने का अनुमान है। कांग्रेस को 60 से 90 सीटें मिल सकती है।
मध्यप्रदेश- अब तक के चार एग्जिट पोल में में बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। दो सर्वे में कांग्रेस सरकार बनने की संभावना है।
छत्तीसगढ़- एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है।
राजस्थान के लिए टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक भाजपा को 108 से 128 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 56-72 और अन्य को 13 से 21 सीटें मिल सकती हैं।
न्यूज 24 चाणक्य के सर्वे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान है। यहां कांग्रेस को 57-65 सीटें, बीजेपी को 33-41 सीटें और अन्य के काते में 3 सीटें मिल सकती है।
इंडिया टीवी के सर्वे में मिजोरम में एमएनएफ को 14 से 18, जेडपीएम को 12 से 16, कांग्रेस को 8 से 10 और भाजपा को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान हैं।
रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल में भाजपा को 118-130 सीटें और कांग्रेस को 97 से 107 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, टीवी9 के सर्वे में बीजपी को 106-116 जबकि कांग्रेस को 111 से 121 सीटें मिल सकती हैं।
जन की बात के सर्वे में भाजपा को 100 से 123 और कांग्रेस को 102 से 125 सीटों मिल सकती है।
जन की बात के एग्जिट पोल के सर्वे में राजस्थान में बीजेपी को 100-122 और कांग्रेस को 62-85 सीटें मिलने का अनुमान है।
न्यूज 18 के सर्वे में राजस्थान में भाजपा की सरकार बन सकती है। बीजेपी को 111 और कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया टीवी के सर्वे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त दिख रही है। एग्जिच पोल के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस को 46-56 और भाजपा को 30-40 सीटें मिल सकती है। अन्य को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया टीवी के सर्वे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त दिख रही है। एग्जिच पोल के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस को 46-56 और भाजपा को 30-40 सीटें मिल सकती है। अन्य को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।
एबीपी सी वोटर के सर्वे में भाजपा और कांग्रेस में कड़े मुकाबले का अनुमान है। यहां 14 सीटों में कांग्रेस को 42 फीसदी और बीजेपी को 44 फीसदी सीटें मिलने का अनुमान है।
एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ के दक्षिण इलाके में कांग्रेस को बढ़ मिली दिख रही है। 12 सीटों में भाजपा 3 से 7 और कांग्रेस को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है।
आज तक के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 40 से 50 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, राज्य में भाजपा को 36-46 सीटें मिल सकती हैं।
मध्यप्रदेश
एजेंसी | कांग्रेस | भाजपा | अन्य |
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स | 89 | 126 | 15 |
एबीपी-सीएसडीएक्स | 126 | 94 | 10 |
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया | 113 | 111 | 06 |
सी-वोटर | 118 | 105 | 07 |
चाणक्य | 125 | 103 | 02 |
छत्तीसगढ़
एजेंसी | कांग्रेस | भाजपा | अन्य |
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स | 45 | 46 | 09 |
एबीपी-सीएसडीएक्स | 35 | 52 | 03 |
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया | 55-56 | 21-31 | 5-11 |
सी-वोटर | 42-50 | 35-43 | 3-7 |
चाणक्य | 42-58 | 28-44 | 1-7 |
मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान हुआ था। राज्य में 77.15 फीसदी वोटिंग हुई। ये आंकड़ा 2018 से 1.52% ज्यादा है। एमपी में बीजेपी सरकार है।
राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस बार 75.45 फीसदी मतदान हुआ। राज्य में 200 विधानसभा सीट हैं। एक प्रत्याशी के देहांत के कारण 199 सीटों पर मतदान हुआ।
राज्य में दो चरणों में मतदान हुआ। यहां 90 सीटों पर 7 और 17 नवंबर को वोटिंग हुई। दोनों चरणों को मिलाकर 76.31 फीसदी मतदान हुआ है।
राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हो गया है। तेलंगाना में आज (शुक्रवार) शाम मतदान खत्म हो जाएगा।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बोले- इस बार राजस्थान का चुनाव राजस्थान के सुशासन पर था। बजट और शुरू की गई प्रमुख योजनाओं पर था। यह न केवल राजस्थान में, बल्कि पूरे भारत में चर्चा का विषय था। बीजेपी अंदरूनी कलह से गुजर रही थी और उन्होंने राजस्थान की जनता से जुड़ी कोई चिंता नहीं उठाई। इसलिए कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग हुई है। कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी।'
#WATCH | Rajasthan Elections | State Congress president Govind Singh Dotasra says, "This time the Rajasthan elections was on the good governance of Rajasthan... on the budget and flagship policies that were launched. It was not only a topic of discussion in Rajasthan but in the… pic.twitter.com/nom51CzaTu
— ANI (@ANI) November 29, 2023
Ashok Gehlot ने बताया क्यों राजस्थान में रिपीट होगी Congress
टाइम्स नाउ-सीवोटर एग्जिट पोल ने 2018 विधानसभा चुनावों के बाद अपने एग्जिट पोल में अनुमान लगाया था कि राजस्थान चुनाव में जिन 199 सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें से कांग्रेस को 108, बीजेपी को 81, बीएसपी को एक और अन्य को नौ सीटें मिलने की उम्मीद है। विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 100 था।
भारत में निजी कंपनियों द्वारा एग्जिट पोल सर्वे किया जाता है। मतदान करने के बाद लोगों का मत जाना जाता है और इस आधार पर सैंपल सर्वे तैयार किया जाता है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए इसे जारी किया जाता है। एग्जिट पोल एक अनुमान मिलता है कि चुनाव परिणाम कैसा हो सकता है। एग्जिट पोल हमेशा सही हो, यह बिल्कुल जरूरी नहीं है।
पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान करते समय चुनाव आयोग ने अक्टूबर में जारी अपने नोटिस में कहा था कि 7 नवंबर 2023 को सुबह 7:00 बजे से 30 नवंबर 2023 को शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल पर रोक रहेगी। इसका मतलब यह हुआ कि 30 नवंबर को शाम 6.30 बजे बाद ही टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे।
राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीट है, लेकिन एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण इस बार 199 सीटों पर मतदान हुआ है। इस तरह यहां बहुमत का आंकड़ा 100 सीट है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता बदलने का रिवाज है। देखना यही है कि इस बार राज बदलता है या रिवाज।