
G20 Summit 2023 Day 1 Live Updates: आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। नई दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। 9 सितंबर, शनिवार आयोजन का पहला दिन है। 10 सितंबर को समापन होगा। दुनिया के लगभग सभी बड़े नेता आयोजन स्थल भारत मंडपम पर मौजूद हैं। जी-20 में हिस्सा लेने वाले प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बटों फर्नांडीज प्रमुख हैं। यहां पढ़िए जी-20 के पहले दिन की बड़ी बातें और देखिए फोटो-वीडियो