मध्य प्रदेश में चार चरण में वोटिंग होगी। यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरणों में वोटिंग होगी।
HIGHLIGHTS
घोषणा होते ही लागू आदर्श आचार संहिता लागू
देश में इस बार कुल 96.8 करोड़ मतदाता
49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिला मतदाता। 1.82 करोड़ युवा पहली बार मतदान करेंगे।
एजेंसी, नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग (EC) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान की तारीखों का एलान कर दिया। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता में घोषणा के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है। यहां देखिए लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा हर अपडेट (Lok Sabha Election 2024: All dates, full schedule, constituency-wise details, all you need to know)