यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4: चौथे चरण में 1,717 प्रत्याशी मैदान में, अखिलेश यादव की कन्नौज सीट पर सबकी नजर
चौथे चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार, प. बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मतदान (Lok Sa...और पढ़ें
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 09 May 2024 01:38:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 May 2024 10:02:20 AM (IST)
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4: लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की जा रही है।HighLights
- आंध्र और तेलंगाना की सभी सीटों पर एक साथ वोटिंग
- कुल 1717 प्रत्याशी मैदान में, इनमें से 476 करोड़पति
- चौथे चरण के साथ ही 18 राज्यों में खत्म हो जाएंगे लोकसभा चुनाव
एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होगा। मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के साथ ही राजनीतिक दलों के सामने भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने की चुनौती है।
इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
इस चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (कन्नौज), केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी (खीरी), केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (बेगूसराय), कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (बहरामपुर), भाजपा नेता पंकजा मुंडे (बीड), टीएमसी की महुआ मोइत्रा (कृष्णानगर) और एआइएमआइएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (हैदराबाद) का चुनावी भाग्य तय होगा।
Lok Sabha elections 2024 Phase 4: चौथे चरण में इन राज्यों में मतदान
- आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर एक ही चरण में 13 मई को मतदान होगा। (अराकू (एसटी), श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अनाकापल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम (एससी), राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसरावपेट, बापटला (एससी), ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, नेल्लोर, तिरुपति (एससी), राजमपेट, चित्तूर (एससी) लोकसभा सीट)
- बिहार: बिहार की 40 सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है। चौथे चरण में 13 मई को पांच सीटों पर मतदान होगा। (दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय, मुंगेर लोकसभा सीट)
- झारखंड: चौथे चरण से शुरू होकर लगातार चार चरणों में मतदान हो रहा है। 14 सीटों में से चार पर 13 मई को मतदान होगा। (बीरभूम, सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू लोकसभा सीट)
- मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से आठ पर चौथे चरण में मतदान होगा, जिसके साथ राज्य में मतदान प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। (देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा लोकसभा सीट)
- महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में पांच चरणों में मतदान हो रहा है। कुल 48 सीटों में से 11 सीटों के लिए मतदान 13 मई को होगा। (नंदुरभार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड लोकसभा सीट)
- ओडिशा: ओडिशा में 21 सीटों के लिए लगातार चार चरणों में मतदान हो रहा है। शुरुआत चौथे चरण से हो रही है। चार सीटों पर 13 मई को मतदान होगा, उसके बाद चरण 5, 6 और 7 में भी वोट डाले जाएंगे। (कालाहांडी, नबरंगपुर (एसटी), बेरहामपुर, कोरापुट (एसटी) लोकसभा सीट)
तेलंगाना: तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर एक ही चरण में 13 मई को मतदान होगा। (आदिलाबाद (एसटी), पेद्दापल्ली (एससी), करीमनगर, निजामाबाद, जहीराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नलगोंडा, नागरकुर्नूल (एससी), भुवनागिरी, वारनफाल (एससी), महबूबाबाद (एसटी), खम्मम लोकसभा सीट)
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है। चौथे चरण में 13 मई को 13 सीटों पर मतदान होगा। (शाहजहांपुर, खीरी, धरुहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराईच (एससी) लोकसभा सीट)
पश्चिम बंगाल: सभी सात चरणों में 42 सीटों पर मतदान हो रहा है। चौथे चरण में 13 मई को आठ सीटों पर मतदान होगा। (बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्दवान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर लोकसभा सीट)
जम्मू और कश्मीर: जम्मू-कश्मीर की पांच सीटों पर लगातार पांच चरणों (चरण 1 से 5) में चुनाव हो रहे हैं। 13 मई को एक सीट पर मतदान होगा। पांचवें चरण के बाद मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। (श्रीनगर लोकसभा सीट)