Raebareli-Amethi Lok Sabha Election 2024 LIVE: अमेठी और रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।
HIGHLIGHTS
Amethi Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: भाजपा का दावा- हार की डर से राहुल ने अमेठी छोड़ा
Rae bareli Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: रायबरेली से अब तक सोनिया गांधी लड़ती थीं चुनाव
Amethi Rae bareli Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: यहां पढ़िए पूरी बयानबाजी, देखिए फोटो-वीडियो
एजेंसी, अमेठी/रायबरेली (Amethi-Raebareli Lok Sabha Election 2024 News LIVE)। उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट- रायबरेली और अमेठी को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने नामांकन के चंद घंटों पहले रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा (केएल शर्मा) की उम्मीदवारी का एलान किया। तमाम अटकलों को खारिज करते हुए प्रियंका वाड्रा इस बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं। रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताोप सिंह और अमेठी में केएल शर्मा की टक्कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। यहां पढ़िए दोनों सीटों से जुड़ा हर अपडेट