
एजेंसी, नई दिल्ली (Lok Sabha 7th Phase Chunav Voting LIVE)। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण का मतदान जारी है। इस चरण में 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। कुल मिलाकर 904 प्रत्याशी मैदान में हैं। अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ की एक सीट पर प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को मतदान के लिए बाहर निकालना चुनौती होगा।
इस चरण में नरेंद्र मोदी के अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मनीष तिवारी, कंगना रनौत, मीसा भारती, अभिषेक बनर्जी की प्रतिष्ठा दांव पर है।