• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nayab Singh Saini: जानिए कौन हैं हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी, मनोहर लाल खट्टर का क्या होगा

Who is Nayab Singh Saini: सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े है। संघ में रहते ही उनका सम्पर्क मनोहर लाल खट्टर से हुआ था। इसके बाद ही सैनी भाजपा से ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 12 Mar 2024 12:07:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 Mar 2024 02:41:57 PM (IST)
Nayab Singh Saini: जानिए कौन हैं हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी, मनोहर लाल खट्टर का क्या होगा
नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री खट्टर के करीबी हैं नायब सिंह सैनी
  2. संघ से जुड़े थे, तब हुई थी दोनों की मुलाकात
  3. ओबीसी वर्ग से जुड़े हैं सैनी

एजेंसी, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नई सरकार का गठन होना है। वैसे भाजपा सरकार को कोई खतरा नहीं है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल नए सीएम फेस का था।

विधायक दल की बैठक के बाद साफ गहो गया कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) अगले मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। जानिए इनके बारे में

Who is Nayab Singh Saini

नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े है। संघ में रहते ही उनका सम्पर्क मनोहर लाल खट्टर से हुआ था। इसके बाद ही सैनी भाजपा से जुड़े।

naidunia_image

(हरियाणा का हर सियासी अपडेट जानने के लिए फोटो पर क्लिक करें)

नायब सिंह सैनी हरियाणा में ओबीसी का चेहरा है। वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर लोकसभा चुनाव में ओबीसी वोट बैंक को साधने की कोशिश करेगी।

नायब सिंह सैनी ने 2010 में नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन रामकिशन गुर्जर से हार गए थे। हालांकि 2014 में जीत दर्ज की और हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री बने।

नायब सिंह सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं।

आरएसएस के समय से सैनी को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि सीएम ने ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट देने की पैरवी की थी।

अब मनोहर लाल खट्टर का क्या होगा

मनोहर लाल खट्टर को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें पार्टी नेतृत्व बड़ी जिम्मेदारी देगा। उन्होंने करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ाकर केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। खट्टर को पीएम मोदी का करीबी माना जाता है और हाल के दिनों में पीएम मोदी कई बार खट्टर के काम की तारीफ कर चुके हैं।