PM Narendra Modi Nomination today: पीएम मोदी ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन के साथ दिन की शुरुआत की। काल भैरव के दर्शन के बाद नामांकन दाखिल किया।
HIGHLIGHTS
Narendra Modi in Varanasi: पीएम मोदी ने गंगा पूजन के बाद की क्रूज की सवारी
Narendra Modi nomination today: काल भैरव मंदिर पूजन के बाद नामांकन
PM Modi Varanasi nomination: वाराणसी लोकसभा सीट पर 1 जून को होगा मतदान
एजेंसी, वाराणसी (PM Modi Varanasi Visit LIVE)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। यह तीसरी बार है जब पीएम मोदी वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इससे पहले सोमवार शाम पीएम मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रहे। उन्होंने पांच किमी लंबा रोड शो तीन घंटे में पूरा किया। पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना नहीं भूले। उन्होंने आधा घंटे तक पूजा की। यहां पढ़िए लाइव अपडेट